देवास। भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने आज प्रस्तुत हुए बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आज विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 हेतु प्रदेश की जनता के लिए प्रस्तुत किया गया बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा जी द्वारा 4,21,032 करोड़ रु. का बजट हर वर्ग के विकास और विश्वास का है यह प्रदेश के विकास, समृद्धि और जनकल्याण के लिए ऐतिहासिक है। यह बजट प्रदेश सरकार की नीति 'सर्वे भवन्तु सुखिनः' की भावना के अनुरूप समाज के हर वर्ग गरीबों, अन्नदाता, किसानों, युवाओं और महिलाओं के उत्थान को समर्पित है।यह सर्वस्पर्शी व सर्वसमावेशी बजट न केवल वर्तमान की समस्त आवश्यकताओं की परिपूर्ति करता है, बल्कि विकसित मध्यप्रदेश की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। यह बजट मोदी जी के विकसित भारत के साथ ही विकसित मध्य प्रदेश 2047 के संकल्प को प्राप्त करने की दिशा की ओर अग्रसर हो रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने प्रदेश की जनता के हितों को ध्यान में रखकर पेश किए गए ऐतिहासिक बजट हेतु मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव व वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के प्रति धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी सह मीडिया कमल अहिरवार ने दी।
भवदीय
कमल अहिरवार
मो. 9575790582
0 Comments