विजयवर्गीय महिला मंडल ने मनाया फाग उत्सव,,
देवास। विजयवर्गीय महिला मंडल देवास द्वारा श्रीमती मंजू विजयवर्गीय की अध्यक्षता में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 मार्च ग्यारस के दिन कार्यक्रम की शुरुआत आराध्य देव श्री 1008स्वामी जी श्रीरामचरण जी महाराज की सामने दीप प्रज्वलन कर की गयी। तत्पश्चात फाग उत्सव,एवं समाज में शादी होने पर ,बच्चे होने पर बधाई बाटी गई ,एवं बधाई गीत गाए गए। आनंद और उत्साह के साथ फागोत्सव मनाया गया। कोषाध्यक्ष साधना विजयवर्गीय ने बताया कि सभी महिलाओं ने उसमे बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया सभी महिलाओं ने फूलों से होली खेली ,गुलाल लगायी, सभी ने होली के भजनों पर नृत्य प्रस्तुत किया। राधा कृष्ण संग गोपियों की रासलीला बहुत ही आकर्षक और अद्भुत नजारा था फूलों की होली का। हर्षोल्लास के साथ देवास महिला मंडल का फाग उत्सव संपन्न हुआ। समस्त कार्यकारिणी के सहयोग से फाग उत्सव का सफल आयोजन संपन्न हुआ। साथ ही सभी समाज जन की सर्वसम्मति से मंजू विजयवर्गीय का कार्यकाल 2 वर्ष के लिए बढ़ाया गया। कार्यक्रम का संचालन मीना विजयवर्गीय व रेणुका विजयवर्गीय ने किया। तथा आभार सचिव याशी विजयवर्गीय ने माना।
0 Comments