रमजान माह को देखते हुए विशेष सफाई अभियान चलाया जाए
देवास। रमजान माह को देखते हुए विशेष सफाई अभियान चलाए जाने की मांग ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इम्तियाज शेख भल्लू ने नगर निगम आयुक्त से की है। श्री शेख ने निगम आयुक्त रजनीश कसेरा से मांग की है कि रमजान माह के पवित्र त्यौहार को देखते हुए मस्जिदों के आसपास एक माह तक विशेष सफाई अभियान चलाया जाकर साफ-सफाई की व्यवस्था की जाए। साथ ही मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में भी सफाई व्यवस्था रखी जाए। जिससे रमजान की पवित्रता बनी रहे। श्री शेख ने कहां कि नगर निगम द्वारा देवास शहर में सफाई व्यवस्था इन दोनों बहुत ही अच्छे से की जा रही है। बावजूद अगर निगम मस्जिदों के आसपास विशेष सफाई अभियान रखेगा तो अच्छा होगा।
0 Comments