Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स महासंघ की जिला बैठक संपन्न

सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स महासंघ की जिला बैठक संपन्न
देवास। 6 अप्रेल को शाम को मल्हार स्मृति मंदिर के वरिष्ठ नागरिक हॉल में देवास सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ जिला देवास की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम मानवता के लिए उषा की किरण जगाने के गीत से शुरूवात हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष सुभाष लाम्बोरे द्वारा जिले के संगठन से संबंधित बातों को सांझा किया। जिले के संरक्षक गेरूलाल व्यास द्वारा भी संगठन के विषय में अपने विचार रखे गए। प्रदेश अध्यक्ष प्रेमनारायण तिवारी ने प्रदेश स्तर पर जो कार्य किये जा रहे है उनकी जानकारी से अवगत कराया गया। सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि देवास जिले के अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ की ओर से जो 3 प्रतिशत डीए एवं चतुर्थ समय मान वेतनमान देने की घोषणा की गई थी उसके आदेश शासन द्वारा प्रसारित कर दिये गये है इसके लिए जिले के पेंशनर महासंघ द्वारा प्रदेश स्तर पर जो संगठन है उनके प्रयासों से जो यह 35 वर्ष का चतुर्थ वेतन मान प्रदेश के कर्मचारियों व पेंशनर्स को मिला इसके लिए प्रदेश संगठन व शासन को धन्यवाद पारित किया। बैठक में इस माह नवीन आजीवन सदस्य नानूराम वर्मा, सुभाषचंद्र चौधरी, चिंतामण पटेल, सुरेेशचंद वर्मा, कैलाशचंद पटेल, घनश्याम चौधरी, मंजुला दुबे, तोलाराम राठौर, कृष्णकांत शर्मा, रूकसाना सिद्धिकी, सुरेखा पुराणिक, दुर्गेश अग्रावत का दुपट्टा पहनाकर जिलाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष द्वारा स्वागत किया गया। बैठक में जिला संरक्षक गेरूलाल व्यास, प्रदेश अध्यक्ष प्रेमनारायण तिवारी, जिलाध्यक्ष सुभाष लाम्बोरे, जिला सचिव देवकरण शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा, छगनलाल पिपलोदिया, मनोहर पटेल, राजेन्द्र सोलंकी, मोहनदास बैरागी, शिवनारायण कारपेंटर, श्री परिहार, राधेश्याम सोलंकी, मीना खत्री, मनीषा अकोलकर, सुनंदा शर्मा, मंजुला दुबे, प्रतिभा रेवाडीकर, रजनी कुमावत, अशोक कुमावत सहित लगभग 65 सदस्य उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...