सर्व ब्राह्मण महासभा संघ देवास द्वारा राज राजेश्वर भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव 30 अप्रैल को भव्य रुप से मनाया जायेगा
देवास। सर्व ब्राह्मण महासभा संघ के जिला अध्यक्ष पंडित प्रशांत शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्षा नुसार इस वर्ष भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव भव्य एवं गरिमापूर्ण तरीके से मनाया जायेगा।उक्त कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक सामाजिक बन्धुओं के साथ अतिथि के रूप में विश्व ब्राह्मण समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित योगेन्द्र महंत पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मध्य प्रदेश शासन, विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार, सांसद महेंद्र सोलंकी,महापोर गीता दुर्गेश अग्रवाल, अन्य सम्माननीय विधायक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। 30 अप्रैल को परशुराम जयंती को प्रातः 8,30 बजे भगवान की पुजा अर्चना हवन आरती होगी, इसी दिन सांयकाल 5 बजे विशाल वाहन शौर्य यात्रा सयाजी द्वारा से नगर के प्रमुख मार्ग से होकर चाणक्यपुरी भगवान परशुराम जी के मन्दिर पर पहुंचेगी। आरती के पश्चात भोजन महाप्रसाद का आयोजन होगा। महासभा के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकारणी सदस्यों ने सभी ब्राह्मण बन्धुओं से अनुरोध किया है कि इस महा जन्मोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेवे।
0 Comments