देवास 29 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने वर्तमान समय में गर्मी एवं मौसम के तापमान में हुई वृद्धि के कारण आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आंगनवाड़ी केंद्र के संचालन समय में परिवर्तित किया है। अब आंगनवाड़ी प्रात: 8.00 बजे से संचालित होगी। यह आदेश 30 जून तक प्रभावशील रहेगा। आंगनवाड़ी केद्रों के संचालन के दौरान विभिन्न गतिविधियों का संचालन होगा। कलेक्टर श्री सिंह ने आदेश दिए हैं कि प्रात: 8.00 बजे से दोपहर 12 बजे तक आंगनवाड़ी में बच्चों के लिए रहेगा। इसके पश्चात दोपहर 12.00 बजे से 3.00 बजे तक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रिकॉर्ड का संधारण करेंगी।
0 Comments