अथर्व तिवारी एवं अश्लेषा तिवारी का राष्ट्र स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयन
देवास। 24 से 26 अप्रैल तक ग्वालियर में आयोजित हुई केंद्रीय विद्यालयीन रीजनल बेडमिंटन प्रतियोगिता में देवास के प्रतिभावान खिलाड़ी अथर्व तिवारी ने अंडर-17 आयु वर्ग में रजत पदक जीतने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश केन्द्रीय विध्य्यालय के खिलाडिघ्यों ने प्रतिस्पर्धा कि थी जिसमें अथर्व तिवारी ने द्वितीय स्थान हासिल किया एवं इस प्रदर्शन के आधार पर अथर्व तिवारी का चयन राष्ट्र स्तरीय केन्द्रीय विध्यालयीन बेडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है जो कि अगले माह कोच्चि (केरल )में आयोजित होगी। इसी प्रकार 24 से 26 अप्रैल तक आई.आई.टी.इंदौर में आयोजित हुई केंद्रीय विद्यालयीन रीजनल बेडमिंटन प्रतियोगिता में देवास की प्रतिभावान खिलाड़ी अश्लेषा तिवारी ने बालिका अंडर-17 आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जितने का गौरव हासिल किया।
जिसमें अश्लेषा ने तिवारी ने प्रथम स्थान हासिल किया इस प्रदर्शन के आधार पर अश्लेषा तिवारी का चयन भी राष्ट्र स्तरीय केन्द्रीय विद्यालयीन बेडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है जो कि अगले माह ऐरनाकुलम (केरल) में आयोजित होगी। अथर्व तिवारी एवं अश्लेषा तिवारी दोनो भाई बहन है, अश्लेषा के चार नेशनल हो चुके है तथा अर्थव का पहला नेशनल है। यें दोनो खिलाड़ी कुशाभाऊ ठाकरे बेडमिंटन हॉल में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अंतर्गत एन.आई.एस.कोच अर्जुन सिंह व एन.आई.एस. कोच रोहित गुप्ता से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इन दोनों भाई बहन की उपलब्धि पर पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा राजीव खण्डेलवाल ,सभापति रवि जैन,अमरजीत सिंह खनुजा, विभागीय अधिकारी पप्पी मर्सकोले ,जावेद पठान व बेडमिंटन के खिलाडि़यों व पालकों ने दोनो खिलाडि़यों के पालक चंद्रशेखर तिवारी व मोना तिवारी को बधाई दी एवं आगामी नेशनल प्रतियोगिता के लिए खिलाडि़यों को शुभकामनाएँ दी।
0 Comments