देवास। शहर के नागरिकों को आसानी से चिकित्सा सुविधा अपने ही वार्ड क्षेत्र मे उपलब्ध हो इसी उद्देश्य को दृष्टिगत रखते हुये वार्ड 8 त्रिलोक नगर मे मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक का निर्माण नगर निगम द्वारा 25 लाख की लागत से किया गया है। जिसका लोकार्पण सोमवार 21 अप्रेल को देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के द्वारा महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, निगम लोक निर्माण समिती अध्यक्ष गणेश पटेल, वार्ड पार्षद राजेन्द्र ठाकुर के साथ किया गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि हम शहर के नागरिकों को समग्र विकास कार्यो की सौगातों के साथ ही उनके स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुये उनके ही वार्ड क्षेत्रो मे मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिकों का भी निर्माण कर रहे है। जिससे सभी वर्ग के नागरिकों को अपने ही वार्ड क्षेत्रों मे निरूशुल्क स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध हो सकें। नर्सिंग आफीसर ने बताया कि मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक मे नागरिकों की स्वास्थ्य सेवाओं मे प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल सेवा, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवा, गैर संचारी रोगों का प्रबंधन, ओर रोकथाम, मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं, कल्याण संबंधी गतिविधि, परिवार नियोजन, गर्भनिरोधक सेवाएं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम ओर अन्य प्रजनन, स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं, निरूशुल्क आवश्यक दवायें ओर निदान सेवाएं, योगा, व्यायाम आदि का परामर्श व सुविधायें क्लीनिक मे उपलब्ध रहेंगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुरेश जायसवाल, देवेन्द्र नवगोत्री, भाजपा नेता नवीन सोलंकी, नरेन्द्र दांडगे, कैलाश दशोरे, जितेन्द्र जायसवाल, सचिन सोनी, श्री नागेश आदि सहित सैकडों वार्डवासी उपस्थित रहे।
0 Comments