Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

हरे-भरे छायादार पेड़ों की औद्योगिक क्षेत्र में हो रही लगातार अवैध कटाई- निगम की निष्क्रियता के चलते पर्यावरण को पहुंचा रहे क्षति

हरे-भरे छायादार पेड़ों की औद्योगिक क्षेत्र में हो रही लगातार अवैध कटाई
- निगम की निष्क्रियता के चलते पर्यावरण को पहुंचा रहे क्षति
देवास।
 भीषण गर्मी के मौसम में बढ़ते तापमान के लिए प्रतिवर्ष सरकार हरे-भरे पौधो और वृक्षों को अधिक से अधिक लगाने के आमजन को प्रोत्साहित करती है। वृक्षारोपण के लिए करोड़ों रूपए खर्च किए जाते हैं, लेकिन इन पेड़ों की देखभाल के लिए देवास का नगर निगम उदासीन हैं। मप्र में सबसे ज्यादा वायु प्रदूषण होता है। प्रदूषित वातावरण के साथ अस्वच्छ हवा शहरीय लोगों को मिल रही है और प्रदूषण विभाग हाथ पे हाथ धरे बैठा है। आए दिनों जगह-जगह पेड़ो की अवैध रूप कटाई हो रही है। कई छायादार, फलदार पेड़ पौधों को प्रतिबंध के बावजूद खुलेआम कटा जा रहा है। उनको बचाने के उपाय नहीं किए जा रहे है। शहरी क्षेत्र में पेड़ पौधों की सुरक्षा नगर निगम एवं ग्रामीण क्षेत्रों में वन मंडल द्वारा अवैध कटाई को रोकने  अधिकार होता है। लेकिन बड़ी बेहरमी के साथ शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में हरे-भरे छायादार, फलदार पेड़ पौधों की बलि चढ़ाई जा रही है। कार्यवाही के नाम पर शून्य है। देखते ही देखते ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक जंगल अवैध धंधे में लिप्त असामाजिक तत्वों की भेट चढ़ चुके हैं। नगर निगम क्षेत्र में हरे-भरे छायादार पेड़ों की कटाई खुले आम हो रही है। कोई रोकने-टोकने वाला नही है।
            सामाजिक संस्था नेशनल यूनिटी ग्रुप संस्थापक अनिल सिंह ठाकुर ने बताया कि सोमवार को सुबह औद्योगिक क्षेत्र के शांतिनगर स्थिति अस्कस प्लास्टिक इंड्रस्टीज में कंपनी संचालक द्वारा छायादार पेड़ों को कटा गया। इसी प्रकार से सनफार्मा में राजीव नगर स्थित घने जंगल की अवैध रूप से कटाई हो रही है। कंपनी प्रबंधक अनेक छायादार पेड़ों की देखभाल के अभाव में खुल्ले आम कटाई की जा रही है। जिस और किसी का ध्यान नहीं दिया गया। श्री ठाकुर ने आरोप लगाया कि औद्योगिक क्षेत्र में नियमानुसार प्रदूषण को रोकने के प्रत्येक उद्यमियों को गाइडलाइन के हिसाब से अधिक से अधिक पेड़-पौधों को लगाने का प्रावधान है। जिससे प्रदूषण कम से कम हो और स्वच्छ वातावरण बने, साथ ही पर्यावरण स्वच्छ रहे। अनेक उद्योग ने ग्रीन बेल्ट की जगह पर कब्जा कर वाहन स्टेण्ड बना दिए है। जिस पर नगर निगम, एमपीआईडीसी और उद्योग विभाग औद्योगिक संस्था के खिलाफ कार्रवाई कर रहे, लेकिन उल्टे कंपनी परिसर में लगे हरे भरे पेड़ो की आए दिनों बलि चढ़ाई जाती है। नेशनल यूनिटी ग्रुप के अनिलसिंह ठाकुर, सुनील सिंह ठाकुर, हटे सिंह दरबार, जितेंद्र मारू, लक्ष्मणसिंह ठाकुर, अभिषेक सोनी, जय सिंह, सीताराम योगी, सत्यराज सिंह ठाकुर, रवि ठाकुर, सुभाष वर्मा, गुडु मसाले आदि ने निगम आयुक्त रजनीश कसेरा, महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल सहित संबंधित जवाबदार अधिकारियों से मांग की है कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले उद्योग अस्कस प्लास्टिक व सनफार्मा कम्पनी के प्रबंधक के खिलाफ पेड़ों की कटाई करने पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...