पालीवाल महाजन समाज का होली मिलन समारोह सम्पन्न, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी शाम
देवास। पालीवाल महाजन समाज देवास द्वारा होली मिलन समारोह उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समाज के सभी सदस्य कावा रेस्टोरेंट में एकत्रित हुए और आपसी भाईचारे के साथ होली का पर्व मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत मां आशापूर्णा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। यह शुभारंभ समाज अध्यक्ष रूपचंद्र गुप्ता और महिला मंडल की अध्यक्ष सलोनी पालीवाल द्वारा किया गया।
अपने संबोधन में अध्यक्ष रूपचंद्र गुप्ता ने समाज की एकजुटता बनाए रखने और नई पीढ़ी को शिक्षा के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए आपसी सहयोग और शिक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। डांस प्रतियोगिता सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में संरक्षक रमेशचंद्र पालीवाल, शैलेन्द्र पालीवाल, दिलीप पालीवाल, गोपाल पालीवाल, मोहन पालीवाल, भावेश पालीवाल, अभय पालीवाल, महेश पालीवाल, राजेन्द्र पालीवाल, सुनील पालीवाल, दिनेश पालीवाल, अजय पालीवाल, विकास पालीवाल, मुकेश पालीवाल सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे। वहीं महिला मंडल से साधना गुप्ता, वर्षा पालीवाल, अर्चना पालीवाल, सरिता पालीवाल, भुवनेश्वरी पालीवाल, जयश्री पालीवाल सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन श्रुति पालीवाल और खुशी पालीवाल ने किया, जबकि अंत में रमेशचंद्र पालीवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

0 Comments