सब जूनियर राष्ट्रीय मिक्स नेटबॉल प्रतियोगिता हेतु टीम रांची रवाना
देवास। 7वी सब जूनियर राष्ट्रीय मिक्स नेटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 28 अप्रैल तक झारखंड के रांची में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने हेतु मध्यप्रदेश टीम का दल रवाना हुआ। इस मौके पर खेल गुरु राधेश्याम सोलंकी, पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर, नारायण क्रीड़ा मंडल अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, विश्वामित्र अवॉर्डी सुदेश सांगते, सरस्वती विद्या मंदिर विजय नगर के प्राचार्य महेंद्र सिंह सिसोदिया , प्रवीण सांगते, यशवंत डगोरा, भरत वर्मा,विष्णु शिवहरे,अमन श्रीवास, विजय मकवाना आदि ने खिलाडिय़ों को बधाई और शुभकामनाएं दी। रवाना होने वाली टीम में कैप्टन अक्षरा अहिर, डेलिशा खान नीमच, अक्षरा विश्वकर्मा, दीपांशी गौर वैष्णोदेवी, गर्वित शर्मा जबलपुर, शिवांशी गुना, हर्षित सिंह चौहान गुना, शीतल विश्वकर्मा देवास, कुणाल पाटीदार नीमच, सम्मेद टाटिया जबलपुर, विकास तिवारी उज्जैन, सावन प्रजापति देवास, हर्षसिंह गुना, संस्कार तिवारी उज्जैन, दिव्यांश पटेल जबलपुर, सम्यक तात्या गुना व टीम के कोच अब्दुल रशीद गुना व मोना धाकड़ मैनेजर देवास होंगे।
0 Comments