देवास। 29 अप्रेल को ग्राम लसूडिया सोन्डा के संतोष परिहार द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि हमारे गांव के कुएं में एक नीलगाय गिर गयी है। प्राप्त सूचना पर वनमंडल अधिकारी, अमित सिंह चौहान के आदेश पर उप वनमंडल अधिकारी, संतोष शुक्ला एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी, राजेंद्र सिंह सोलंकी के निर्देशन में दल प्रभारी हेमराज गोखले, रेस्क्यू एक्सपर्ट राजेश चौहान, अंकित मंडलोई, दिनेश चौधरी, पवन कुमार धुर्वे, मनीष परमार द्वारा मौके पर पहुंचकर एक नीलगाय नर उम्र 05 वर्ष का सुरक्षित रेस्क्य किया गया जो प्राकृतिक आवास वन क्षेत्र की और भाग गया।
0 Comments