उत्कृष्ट विद्यालय में जल संचयन और जल संरक्षण पर प्रतियोगिताओं का आयोजन
देवास: उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री सुधीर कुमार सोमानी ने बताया कि भारत सरकार के "जल शक्ति अभियान : कैच द रैन" के अंतर्गत जल संचयन और जल संरक्षण के महत्व को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्रों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें जल संचयन के महत्व के बारे में शिक्षित करना है। प्रतियोगिताओं के संयोजक संतोष स्वर्णकार, पूनम तंबोली, शीलम वर्मा, नीरज कानूनगो, संतोष वर्मा एवं भावेश कानूनगो ने अपनी सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
विद्यालय के प्राचार्य श्री सोमानी ने बताया कि जल संचयन और जल संरक्षण के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण से योजना बनाने हेतु सभी जिलों में जल शक्ति केंद्र स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सघन वनीकरण और जल संरक्षण के लिए जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है। विद्यालय के छात्रों ने प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया और जल संचयन और जल संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी सक्रिय भागीदारी की।
0 Comments