Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को लेकर कांग्रेस ने निकाली जय हिंद यात्रा,,, कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के साथ कांग्रेस जन सेना और सरकार के साथ खड़े रहे,...संजय दत्त

भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को लेकर कांग्रेस ने निकाली जय हिंद यात्रा,,, 

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के साथ कांग्रेस जन सेना और सरकार के साथ खड़े रहे,...संजय दत्त      
      देवास  : प्रदेश कांग्रेस के  आव्हान पर शुक्रवार को शहर जिला कांग्रेस एवं ग्रामीण कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में जवाहर चौक से जनता बैंक चौराहा शालिनी रोड सुभाष चौक नोवेल्टी चौराहा तहसील चौराहा सैंया जी द्वारा होते हुए इंदिरा गांधी प्रतिमा तक अनुशासन के साथ सेना के साहस और पराक्रम के सम्मान में जय हिंद यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान कांग्रेस जन  बड़ी संख्या में राष्ट्रीय ध्वज लेकर चल रहे थे वहीं भारत माता जिंदाबाद और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।  वही बैंड पर राष्ट्रीय गीत बज रहे थे।                  
  इंदिरा गांधी प्रतिमा पर पहुंचने पर सर्व प्रथम श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया पश्चात संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी श्री संजय दत्त ने कहा कि आतंकवादियों ने जो पहलगांव में घटना की वह सबसे बड़ी निंदनीय एवं घृणित घटना रही है जिससे पूरा देश आक्रोशित हुआ है । केंद्र सरकार ने आतंकवादियों के सफाये की  सेना को खुली छूट दी तब कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने सरकार का साथ दिया, सेना का साथ दिया और देश के लोगों की भावनाओं के साथ उनके साथ कांग्रेस खड़ी रही।                                   आज हमने सेना के पराक्रम के सम्मान में जय हिंद यात्रा निकाली है। हम हमेशा देश के साथ रहे हैं देश के लोगों के साथ रहे हैं और रहेंगे, हम आतंकवाद की घोर निंदा करते हैं और इसके खात्मे में  हम सेना और देश की सरकार के साथ  रहेंगे। इसी के साथ शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने संचालन करते हुए आतंकवाद की घोर निंद की एवं उन ताकतों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की जो आतंकवाद का समर्थन करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सेवादल के जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह दरबार एवं उनके साथियों द्वारा राष्ट्रीय गीत के  गान के साथ यात्रा का समापन हुआ।  आभार शहर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने माना ।                            इस अवसर पर देवास जिला कांग्रेस के सह प्रभारी श्री विनोद सेन जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पटेल सहित जिले के एवं शहर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता युवा साथी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...