मध्यप्रदेश में प्रदेश पदाधिकारियों का गठन 
देवास। अंतर्राष्ट्रीय कबीर पंथ महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम पूज्य महंत चूड़ामणि साहेब की अध्यक्षता में, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत राधाकिशन सोलंकी साहेब, राष्ट्रीय सचिव पद्मश्री कालूराम बामनिया, राष्ट्रीय प्रवक्ता राष्ट्रीय भजन गायक तारासिंह डोडवे की उपस्थिति में पद्मश्री भेरूसिंह चौहान को राष्ट्रीय प्रचारक के पद पर नियुक्त किया गया। साथ ही मध्यप्रदेश पदाधिकारियों का गठन किया गया जिसमें प्रदेश प्रभारी संत प्रेमनारायण पंत भोपाल, प्रदेश अध्यक्ष लालजीराम मालवीय पूर्व विधायक आगर, प्रदेश उपाध्यक्षद्वय महंत परम मनोहर साहेब देवास, रोड़मल राठौड़ पूर्व विधायक उज्जैन, प्रदेश महासचिव राजेश परमार पांदा जागी, प्रदेश सचिव महंत मथुुराप्रसाद दमोह, प्रदेश कोषाध्यक्ष महंत चरणदास साहेब देवास, प्रदेश प्रवक्ता मंहत ईश्वरदास साहेब पेटलावद झाबुआ, प्रदेश मीडिया प्रभारी महंत मायादेवी साहेब उज्जैन, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी रणजीत अखण्ड महू, प्रदेश विधि सलाहकार जसरथसिंह सोलंकी अधिवक्ता देवास।
0 Comments