Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सर्व ब्राह्मण महासभा संघ ने भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर निकाली शौर्य यात्रा

सर्व ब्राह्मण महासभा संघ ने भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर निकाली शौर्य यात्रा
देवास। सर्व ब्राह्मण महासभा संघ, देवास द्वारा अपने आराध्य राजराजेश्वर भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव संघ के जिला अध्यक्ष पंडित प्रशांत शर्मा के कुशल नेतृत्व में बड़े ही हर्ष उल्लास, आंनद एवं पूर्ण धार्मिक विधि विधान पूर्वक मनाया। प्रातः भगवान की पुजा-अर्चना, अभिषेक आरती कर जन्मोत्सव को पूर्ण श्रद्धा उत्साह एवं आंनद के साथ मनाया। हवन में श्रद्धालु भक्त सपत्नीक बैठ कर पुजन किया।
     सांयकाल में सयाजीद्वार से भव्य वाहन शौर्य यात्रा में समाज बन्धुओं की़ उपस्थिति ने शोर्य यात्रा को विशाल एवं एतिहासिक बनाया। शौर्य यात्रा में भगवान श्री परशुराम जी की प्रतिमा, भगवान श्री राम जी की प्रतिमा, राम दरबार एवं भगवान शिव एवं नंदी जी की प्रतिमाएं मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के वर्ग उपवर्ग के सभी अध्यक्षों ने भी यात्रा में बढ़ चढ़कर  हिस्सा लिया। इस अवसर पर श्रीगोड ब्राह्मण समाज जागृति मंडल के अध्यक्ष पण्डित वासुदेव शर्मा, आदि गोड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पण्डित मधुसूदन शर्मा, कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पण्डित धर्मेन्द्र मिश्रा, प्रतिनिधि पंडीत मयंक शुक्ला, सनाढ्य ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पण्डित अरविन्द तिवारी, बविसा आदि गोड ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित प्रभु दयाल जी शर्मा, ओदीच्य ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पण्डित महेन्द्र व्यास आदि संख्या में सम्माननीय अध्यक्षों का सम्मान साफा एवं दुप्पटा पहना कर किया। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष पण्डित ललित शर्मा, पूर्व अध्यक्ष श्री अनिल सिकरवार, अतुल बागलीकर, पण्डित राजेश व्यास, पण्डित रघुनंदन समाधिया, पण्डित विक्रम शर्मा एवं अन्य प्रभुत्व गण का सम्मान साफा एवं दुपट्टा पहनाकर किया। इस अवसर पर समाज बन्धुओं एवं कार्यकारणी सदस्यों में महिला अध्यक्ष श्रीमती स्नेहित शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष पंडित रामकुमार शर्मा, नगर अध्यक्ष युवा पण्डित रोहित शर्मा, महासचिव पण्डित हर्ष शास्त्री, सचिव पण्डित देवकीनंदन समाधिया, उपाध्यक्ष पण्डित राजेश व्यास, पण्डित सुरेंद्र दुबे, महामंत्री पण्डित रमेश जोशी, कोषाध्यक्ष पण्डित मनोज  व्यास, संरक्षक पण्डित अखिलेश क्षोत्रिय , जिला संयोजक पंडित अरविंद शर्मा पंडित दीपक जोशी, पण्डित लोकेश जोशी, पण्डित कैलाश शर्मा, पण्डित अशोक जोशी,  पण्डित धर्मेंद्र दुबे, पण्डित विकास शर्मा, पंडित ओ.पी. दुबे, पंडित मुरलीधर पांडे, पंडित भरत शर्मा, पंडित मनोज शर्मा, पण्डित सुनील शर्मा, पण्डित शशिकांत शर्मा आदि संख्या में ब्रह्मण बन्धु एवं श्रीमती ममता मोदी, श्रीमती सोनल शर्मा, श्रीमती स्वाति दवे, श्रीमती रितु मिश्रा, श्रीमती रश्मि प्रधान, श्रीमती नम्रता जोशी, श्रीमती नम्रता दीक्षित, श्रीमती चन्दा शर्मा, श्रीमती रेखा जोशी, श्रीमती रितु व्यास, श्रीमती श्रद्धा शर्मा, डॉ श्रीमती अंजू शर्मा आदि सैकड़ो की संख्या में मातृशक्ति एवं समाज बंधु एवं सनातनी समाज उपस्थित रहा। शौर्य यात्रा का स्वागत महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल जी, सभापति रवि जेन, एवं नगर की विभिन्न समाज एवं संगठन,संस्था जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। पश्चात भगवान की महाआरती एवं भोजन महाप्रसाद सभी ब्राह्मण बन्धुओं के साथ ही सनातनी भाईयों ने ग्रहण की। सम्पूर्ण कार्यक्रमों में ब्राह्मण बन्धुओं महिला शक्ति युवा शक्ति की उपस्थिति से सभी कार्यक्रम भव्यता, सफलता एवं गरिमामय तरिके से पूर्ण हुए। जिसके लिए संगठन के सचिव देवकीनंदन समाधियां ने आभार माना।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...