देवास। भारत सरकार द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्राप्त पत्र पर कार्यवाही हेतु आयुक्त रजनीश कसेरा के निर्देश पर 1 से 5 जून तक राष्ट्र व्यापी अभियान संचालित किया जा रहा है। नगर निगम की सहयोगी संस्था बेसिक्स द्वारा निम्न लिखित गतिविधियों का संचालन किया गया। जिसके अन्तर्गत प्लास्टिक हटाओ, कपड़े का थैला अपनाओ पॉलीथिन के विकल्प के रूप में दुकान ,हाट बाजार, फल, सब्जी मार्केट में कपड़े के थैली को बढ़ावा दिया जा रहा है।
इसी प्रकार आरआरआर केंद्रों पर प्लास्टिक संग्रहण अभियान, स्वच्छतम पोर्टल पर आरआरआर सेंटर संबधी डेटा को अपडेट किया गया। शहर के आरआरआर केंद्रों पर प्लास्टिक संग्रहण हेतु अभियान का आयोजन किया गया। वाहन के माध्यम से प्लास्टिक का संग्रहण किया गया,प्लास्टिक संग्रहण के लिए शहर में प्रचार प्रसार पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वच्छ भारत हरित भारत की (शपथ) 1 से 5 जून तक शहर में ज्यादा आवा जाही वाले स्थान सार्वजनिक स्थानों पर प्लास्टिक मुक्त स्वच्छ भारत हरित भारत की शपथ दिलाई गई। निगम द्वारा समस्त गतिविधियों की रिपोर्टिंग स्वच्छतम पोर्टल पर दर्ज की जा रही है।
0 Comments