Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के 40 एन.सी.सी. केडेट्स ने लिया कैंप में भाग

सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के 40 एन.सी.सी. केडेट्स ने लिया कैंप में भाग

देवास: सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी, देवास के 40 एन.सी.सी. केडेट्स ने उज्जेैन में आयोजित संयुक्त वार्षिक सैन्य प्रशिक्षण केम्प (सी.ए.टी.सी.) में भाग लिया। उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय के एन.सी.सी. अधिकारी श्री सुनील गुनावदिया ने बताया कि इस दस दिवसीय केम्प के दौरान केडेट्स ने स्वअनुशासन,हथियार प्रशिक्षण,मेप रीडिंग एवं ड्रील फायरिंग का प्रशिक्षण लेते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। जिसमें केडेट कु. रजनी गौड़, कु. एंजेल बनवाड़िया, कु. अयोनिजा राठौर एवं कु. माही ठाकुर ने रोप स्कीपिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर मेडल प्राप्त किया। इसी प्रकार अंग्रेजी एकल गायन में मितुल किटूकले ने प्रथम व अक्षत सौलंकी ने कांगो वादन में प्रथम स्थान हासिल कर मेडल प्राप्त किया। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण केम्प कमाण्डेंट कर्नल श्री ज्ञानप्रसाद चैधरी एवं लेफ्टिनेंट डाॅ. संजय गाडगे व केप्टन डाॅ.संजय बारोनिया द्वारा किया गया तथा उन्होंने केडेट्स के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...