ब्राइट स्टार पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में क बोर्ड परीक्षाओ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित
देवास: ब्राइट स्टार पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 10 वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सफल विद्यार्थियों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उन्हें मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया !
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मेहशर अली सय्यद ने कहा कि कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया जाना अत्यंत गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। साथ ही उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
साथ ही संस्था के संस्थापक मरहूम हाजी अब्दुल बारी सय्यद की पुण्यतिथि के अवसर पर संस्था अध्यक्ष मेहशर अली सैय्यद द्वारा खिराजे-ए- अक़ीदत पेश की साथ मरहूम संस्था संस्थापक के लिये अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि "चराग़-ए-इल्म जलाकर जो खुद ख़ामोश हो गए, वो रौशनी बनकर अब भी राहें दिखाते हैं” प्राचार्या श्रीमती सदफ जहाँ एव उपस्थित सभी संस्था सदस्यों द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके शिक्षा क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य श्री अफ़ज़ल खान, उपाध्यक्ष शाहिद शेख, कोषाध्यक्ष श्री नईम शेख, कार्यकारिणी सदस्य शरीफ शेख, जमील उद्दीन शेख, शकील शेख एवं डॉक्टर महबूब बेग बब्लू सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्राचार्या श्रीमती सदफ जहाँ द्वारा किया गया !
इस अवसर पर कक्षा 10वीं एवं 12 वीं के उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं के साथ उनके पालकगण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

0 Comments