Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सर्व ब्राह्मण महासभा संघ देवास की समीक्षा बैठक आयोजित

सर्व ब्राह्मण महासभा संघ देवास की समीक्षा बैठक आयोजित
देवास। सर्व ब्राह्मण महासभा संघ देवास द्वारा संघ की साधारण सभा का आयोजन किया गया। बैठक में पदाधिकारी, कार्यकारणी सदस्य एवं समस्त सदस्यों के साथ महिला कार्यकारणी सदस्यों ने भी भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष पंडित प्रशांत शर्मा ने की, जबकि रमेशचन्द्र जोशी ने सभी का स्वागत अभिनन्दन किया। जिला अध्यक्ष प्रशांत शर्मा द्वारा राजराजेश्वर भगवान परशुरामजी के जन्मोत्सव पर आयोजित विभिन्न भव्य कार्यक्रमों की सफलता पर सभी को धन्यवाद करते हुए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। संघ के कोषाध्यक्ष मनोज कुमार व्यास ने पिछले वर्ष की आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित सदस्यों द्वारा सहमति व्यक्त करते हुए करतल ध्वनि से पारित किया गया। आगामी वर्ष की कार्य योजना हेतु महत्त्वपूर्ण सुझाव देवकीनंदन समाधिया, अरविन्द शर्मा, रामकुमार शर्मा, रोहित शर्मा, हर्ष शास्त्री, दीपक कुमार जोशी आदि द्वारा सुझाए गए। सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को चाणक्यपुरी स्थित भगवान परशुरामजी के मन्दिर में महाआरती की जाएगी, जिसमें सभी सदस्यों ने उपस्थित होकर सफल बनाने की सहमति प्रदान की।
बैठक में लिए गए निर्णय 
सहयोग प्रदान करने वाले समाज बन्धुओं को धन्यवाद के साथ आभार व्यक्त किया जाएगा। संगठन का विस्तार करने हेतु ब्राह्मण बन्धुओं से सभी सम्पर्क करेंगे। संगठन की प्रति माह नियमित बैठक होगी।महिला संगठन के सदस्यता अभियान को और अधिक सक्रिय रूप से चलाया जाएगा और उनकी भी नियमित बैठक होगी।संघ को आर्थिक दृष्टि से सुगठित कर ब्रह्म बन्धुओं को आपसी सहयोग प्रदान करने हेतु पृथक से एक समूह बनाने का निर्णय लिया गया।सदस्यों के जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ पर घर पहुंचकर बधाई शुभकामनाएं दी जाएंगी।सुख-दुख के अवसर पर सभी उपस्थित होकर एक-दूसरे का सहयोग करेंगे। गुरु पूर्णिमा आदि उत्सवों को मिलकर मनाया जाएगा। महत्वपूर्ण सूचना के लिए एक वाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा इसमें अन्य कोई मेसेज नहीं डाले जायेंगे। इस अवसर पर प्रशांत शर्मा, देवकीनंदन समाधिया, रमेशचंद्र जोशी, अरविन्द शर्मा, रामकुमार शर्मा, हर्ष शास्त्री, रोहित शर्मा, मनोज कुमार व्यास,दीपक कुमार जोशी,राजेंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा, पंकज सहारिया, पंकज प्रधान, विकास शर्मा, बी एल शर्मा, अश्विन सारैया, पण्डित शिवनारायण एवं स्नेहलता शर्मा आदि सदस्य उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन देवकीनंदन समाधियां ने किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...