Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

आंगनवाडी कार्यकर्ताओं की समस्या के संबंध में कार्यक्रम अधिकारी को दिया ज्ञापन

आंगनवाडी कार्यकर्ताओं की समस्या के संबंध में कार्यक्रम अधिकारी को दिया ज्ञापन
देवास। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के प्रतिनिधि मंडल ने जिला कार्यक्रम अधिकारी साबिर अहमद सिद्दीकी से मिलकर आंगनबाड़ी की समस्याओं के बारे में उन्हें अवगत कराते हुए ज्ञापन दिया। प्रतिनिधि मंडल ने चर्चा में बताया कि आंगनवाड़ी में कार्यरत बहने अधिकतर विधवा परित्यक्ता होने के बाद अल्प मानदेय में कार्य कर रही जो समय पर नहीं मिल रहा, त्योहार, शादी एवं बच्चों की पढ़ाई का खर्च आंगनबाड़ी की बहनों पर रहता है। मानदेय पर निर्भर होने पर समस्याएं बढ़ती जा रही। इस विषय को लेकर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने भोपाल फोन लगाकर मानदेय के विषय में चर्चा की। मार्च का मानदेय बहुत जल्द कार्यकर्ता के खाते में आने का आश्वासन दिया गया एवं अप्रैल का मानदेय भी समय पर आएगा इसका आश्वासन दिया। ज्ञापन में मांग की गई कि किलकारी प्रोजेक्ट को स्नेेह शिविर अभियान में परिवर्तित किया जाए जो 1 जून की बजाय 15 जून से किया जाए। जिससे महिलाओं को स्नेह शिविर में आने आसानी होगी और वे अपने परिवार और बच्चों को शाम को घर जाकर देख सकेंगी।  अमलतास हास्पिटल की बजाय एमजी हास्पिटल में व्यवस्था की जाए। इतनी दूर जाने से हितग्राही मना करते है इस कारण आंगवाड़ी कार्यकर्ताओं को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है।  जनगणना का कार्य जिन शिक्षकों को दिया गया है वो आंगनवाडी कार्यकर्ता पर दबाव बनाकर करवाते है। कलेक्टर महोदय द्वारा बताया गया था कि यह कार्य करने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता योग्य नहीं है फिर हम सभी कार्यकर्ताओं केे ऊपर जनगणना कार्य के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इस कारण हमारी आंगनवाड़ी के बच्चे और कार्य दोनों बहुत ज्यादा प्रभावित होते है।आंगनवाडी पर स्नेह शिविर का आयोजन किया जाए जिससे बच्चों को कुपोषण से सुपोषण में लाया जा सके। समय पर मानदेय दिलवाने का कष्ट करें। साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर समय पर मानदेय नहीं मिला तो हम आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ प्रदेश महामंत्री रंजना राणा, संभाग उपाध्यक्ष शर्मिला ठाकुर एवं आशा बोडान उपस्थित थीं।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...