देवास। देवास जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव संजय पाटिल ने बताया कि, मालदीव में दिनांक 12 जून से 16 जून 2025 तक सम्पन्न होने वाले साउथ एशियाई युथ बास्केटबॉल प्रतियोगिता (साबा कप) के लिए भारतीय युथ बास्केटबॉल टीम का चयन पॉन्डिचेरी में आयोजित राष्ट्रीय युथ बास्केटबॉल प्रतियोगिता से देश भर से 24 खिलाडि़यों का चयन किया गया था। हेमेन्द्र निगम काकु ने बताया कि देवास के लिए बड़े गर्व की बात है कि जिसमें देवास बास्केटबॉल संघ के खिलाड़ी तोहिद शेख का चयन भारतीय बास्केटबॉल टीम हुआ। भारतीय टीम में चयन होने पर देवास जिला बास्केटबॉल संघ परिवार द्वारा फेडरेशन के महासचिव गिल सर एवं प्रशिक्षको का पुष्पहार से स्वागत किया। भारतीय टीम का प्रशिक्षण शिविर बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स इंदौर में आयोजित किया गया। भारतीय बास्केटबॉल संघ के महासचिव एवं विश्वामित्र अवार्डी कुलविंदर सिंह गिल ने भारतीय बास्केटबॉल टीम की घोषणा की एवं टीम को किट वितरण मध्यप्रदेश बास्केटबॉल संघ के चौयरमेन कैलाश विजयवर्गीय द्वारा किया गया। भारतीय टीम के कोच राम कुमार एवं ए सुरेश बनाये है। भारतीय टीम साबा चौंपियनशिप में क्वालीफाई करती है तो उसके बाद अगस्त में मंगोलिया में आयोजित होने वाले एशियाई चौंपियनशिप में भाग लेंगी। तोहिद देवास में खेल एवं युवक कल्याण विभाग के बास्केटबॉल सेंटर के एन आई एस कोच धर्मेंद्र सिंह ठाकुर से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। खिलाड़ी की इस उपलब्धि पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं जिला खेल अधिकारी जयवीरसिंह भदौरिया, जिला बास्केटबॉल संघ अध्यक्ष मनीष पनवार, रईस खान, हेमेन्द्र निगम काकू, शक्तिसिंह गौड़, भारतसिंह राजपूत,संतोषसिंह गौड़,हेमन्त जोशी, वीरेन्द्रसिंह ठाकुर गोलु,संग्रामसिंह साठे,चंद्रभान शुक्ला, निसार खान,आकाश अवस्थी, जावेद पठान आदि शुभकामनाएं दी।
0 Comments