Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

भाजपा मां चामुण्डा मंडल लगाएगा सिंदूर एवं बिल्वपत्र के एक हजार पौधे

भाजपा मां चामुण्डा मंडल लगाएगा सिंदूर एवं बिल्वपत्र के एक हजार पौधे

देवास। सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 वर्ष संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत एक पेड़ मां के नाम अभियान विश्व पर्यावरण दिवस से प्रारंभ हुआ। भाजपा महामंत्री एवं अभियान के संयोजक भरत व्यास ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी देवास विधानसभा के मां चामुण्डा मंडल में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश एवं देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंडल के वार्ड क्र 15-16 में विधानसभा संयोजक ओम जोशी, प्रभारी सचिन जोशी, मंडल अध्यक्ष मधु शर्मा, महामंत्री नवीन सोलंकी, पार्षद गणेश पटेल, धर्मेन्द्रसिंह बैस, राहुल दायमा, महेश फुलेरी, महिला मोर्चा पूूर्व अध्यक्ष शोभा नायक, मामा ठाकुर की उपस्थिति में पौधा रोपण अभियान प्रारंभ किया गया जो निरंतर तीन माह मंडल के विभिन्न वार्डो में चलेगा। इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न वार्डो में बिल्व पत्र एवं सिंदूर के एक हजार पौधों का रोपण किया जाएगा। उक्त दोनों पेड़ विलुप्त होतेे जा रहे है, इन पेडों को संरक्षण देने के लिए इनका रोपण किया जाएगा। यह दोनों औषधीय पौधों की श्रेणी में आते है। सिंदूर का पौधा शुुभ होता है यह नकारात्मकता को दूर करता है, यह शक्ति का प्रतीक है। सिंदूर का पौधा केवल महिलाओं के श्रृंगार का हिस्सा ही नहीं है इससे शरीर के बहुत से रोग नष्ट होते है, यह औषधी का काम करता है। एक स्वस्थ व्यक्ति द्वारा अपने जीवन में फैलाये गये प्रदूषण को दूर करने के लिये 300 पेड़ों की आवश्यकता होती है। अतः हम सभी को अपने द्वारा फैलाये गये प्रदूषण को दूर करने के लिये अधिक से अधिक पौधा रोपण करना चाहिये। बिल्व पत्र के पौधे का विशेष महत्व है यह भगवान शिव को सबसे अधिक प्रिय है, भगवान शिव की पूजा बिना बिल्व पत्र के अधूरी मानी जाती है, इसका फल बहुत गुणकारी औषधी है। श्री व्यास ने अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या मे अभियान से जुड़कर पौधा रोपण करें। उक्त जानकारी आशुतोष दुबे ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...