Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर देवास में निकली भव्य शौर्य यात्रा

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर देवास में निकली भव्य शौर्य यात्रा

देवास। [शकील कादरी] ब्राह्मण समाज के आराध्य एवं सनातन संस्कृति के रक्षक भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर रविवार को शहर में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ द्वारा भव्य शौर्य यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यह आयोजन अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष पं. दिनेश मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। शौर्य यात्रा सायं 6.30 बजे सयाजी द्वार से प्रारंभ होकर एमजी रोड, नावेल्टी चौराहा, सुभाष चौक, गांजा भांग चौराहा, जनता बैंक चौराहा होते हुए जवाहर चौक स्थित विक्रम सभा भवन पहुंची, जहां सहभोज के साथ इसका भव्य समापन किया गया। यात्रा में इस बार यात्रा में महिलाओं की सहभागिता विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। महिला मंडल की अध्यक्ष यशोधा शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारम्परिक परिधानों में शामिल होकर यात्रा की गरिमा बढ़ाई। पारम्परिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने धर्म, संस्कृति और परिवारिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश दिया। हजारों की संख्या मे समाजजन एवं जनप्रतिनिधि गण शामिल हुए। ब्राह्मण युवा संघ के जिला अध्यक्ष पं. अजय पांडे (छोटू) तथा नगर अध्यक्ष पं. विमल शर्मा ने बताया कि यह यात्रा समाज की एकता, परंपरा और संस्कृति को जागृत करने का प्रतीक है। यात्रा में ढोल-नगाड़ों, शंख ध्वनि, जयघोष और आकर्षक झांकियों मधुर भजनो ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मुख्य आकर्षणों में समुद्र मंथन, भगवान श्रीनाथ जी को अर्जुन द्वारा सुदर्शन चक्र अर्पित करने की झांकी तथा भगवान परशुराम जी की मनोहारी झांकी विशेष रही। भजन गायक संस्कृति पगारे जोशी एवं विजय जोशी की मधुर प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ब्राह्मण युवा संघ के महामंत्री पं. कपिल व्यास ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य समाज में धर्म, परंपरा और संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। अंत में पं. दिनेश मिश्रा ने सभी समाजजनों और नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए भगवान परशुराम जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...