देवास। अंतर्राष्ट्रीय कबीर पंथ महासंघ के तत्वावधान में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम पूज्य महंत श्री चूड़ामणी साहेब के मुख्य आतिथ्य में देवास शहर के मुख्य मार्गो से सद्गुरू कबीर साहेब के अनेक महंत संतों व बड़ी संख्या में उपस्थित अनुयायियों द्वारा विशाल चल समारोह निकाला गया। महंतों व संतों का शहर में अनेक जगहों पर नागरिकों द्वारा पुुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। मुख्य कार्यक्रम स्थानीय मल्हार स्मृति भवन में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम सद्गुरू कबीर साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर आरती की गई। आरती के मुख्य अतिथि शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, ज्ञानसिंह दरबार, पोपसिंह परिहार, राहुल पंवार एवं गुलाबसिंह ठाकुर थे। कार्यक्रम में देश के जाने मानी कबीर भजन गायकों ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। जिसमें पद्मश्री कालूराम बामनिया, पद्मश्री भेरूसिंह चौहान, राष्ट्रीय भजन गायक तारासिंह डोडवे, संस्था के प्रदेश अध्यक्ष लालजीराम मालवीय पूर्व विधायक आगर, दयाराम सारोलिया आदि मंडलों ने कबीर भजनों से समा बांधा जिसकी खूब प्रशंसा हुई। कार्यक्रम में वरिष्ठ मार्गदर्शक महंत रतनदास साहेब, महंत राधाकिशन सोलंकी, महंत चरणदास साहेब, महंत करूणादास साहेब, महंत बालकदास साहेब एवं अनेक संतजन व भक्तजन उपस्थित हुए। उक्त जानकारी संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत राधाकिशन सोलंकी ने दी तथा आभार प्रदेश अध्यक्ष लालजीराम मालवीय पूर्व विधायक आगर ने माना।
0 Comments