खण्डवा से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण निगम मे देखा गया
देवास। शासन द्वारा जलगंगा संवर्धन अभियान अन्तर्गत नगर निगम द्वारा शहर के दो प्रमुख जल स्त्रोत मीठा तालाब व नया राजानल तालाब का उन्नयन कर इस संरचनाओं को नवीन स्वरूप प्रदान करने मे मीठा तालाब के पाल पर पींचींग का कार्य कर विकसित किया गया है साथ ही नया राजानल तालाब पर तार फेंसिग व प्रकाश व्यवस्था का कार्य किया गया। शासन द्वारा म.प्र. मे 1 मई से 30 जन तक चलाये गये जलगंगा संवर्धन अभियान मे प्रदेश की मुख्य जलसंरचनाओं मे शहर की इन दोनो जलसंरचनाओं का लोकार्पण प्रदेश केम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा खण्डवा से वर्चुअली कार्यक्रम के अन्तर्गत किया गया। खण्डवा से प्रसारित वर्चुअली कार्यक्रम को निगम बैठक हाल मे महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल, विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, निगम लोक निर्माण समिती अध्यक्ष गणेश पटेल के द्वारा उपस्थित होकर देखा गया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि भूजल संवर्धन की दिशा मे नगर निगम देवास के द्वारा किये गये दोनो जलसंरचनायें कारगर सिद्ध होगीं। इस अवसर पर भाजपा नेता विपुल अग्रवाल, निगम उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया जाकीर जाफरी, सहायक यंत्री इंदुप्रभा भारती, जगदीश वर्मा, मुशाहीद हन्फी, उपयंत्री पलक श्रीवास्तव,जीवन रावत, सहित विकास शर्मा, विशाल जगताप आदि सहित निगम कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 Comments