डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की अवधारणा पर आधारित था - विधायक गायत्री राजे पवार
देवास। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथी पर आज भारतीय जनता पार्टी देवास विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने मुखर्जी नगर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण एंव पुष्पांजली अर्पित कर श्रध्दांजली अर्पित की। इस अवसर विधायक गायत्री राजे पवार ने कहा कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी का राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की अवधारणा पर आधारित था वे मानते थे कि भारत केवल एक राजनीतिक सत्ता नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक इकाई है जिसकी आत्मा सनातन भारतीय परम्पराओं में निहित है। उनका मानना था कि सभी भारतीय चाहे उनकी भाषा, जाति या धर्म कुछ भी हो एक साझी संस्कृति के उत्तराधिकारी है। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने एक विचारधारा के लिये पुरा जीवन लगाया वे कभी सत्ता पर बैठने के लिए नहीं आए थे उन्होंने विचारधारा के लिए सत्ता का त्याग किया। जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष बहादुर मुकाती ने भी इस अवसर पर विचार व्यक्त किये। कार्यकम में महापोर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, भाजपा नेता ओम जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी विधायक प्रतिनिधि भरत चोधरी, मिलीन्द सोलंकी, पप्पु जोशी,संजय ठाकुर, पार्षद गणेश पटेल, महेश फुलेरी, मंडल अध्यक्ष मधु शर्मा, देवेन्द्र नवगोत्री, सुरेश सिलोदिया, महामंत्री नवीनसिंह सोलंकी, भरत व्यास, दुर्गेश चिल्लोरिया, महिला मोर्चा की मोनिका शर्मा, हीना राठौर, किरण मिश्रा, अंजली कर्पे, बबीता राणावत, संध्या आचार्य, उषा पुराणिक, प्रेमलता परमार, लाखनसिंह, मुकेश जैन, दर्शन कुमावत, आशुतोष दुबे, जितेन्द्र जायसवाल, अमित विजयवर्गीय, पवन श्रीवास्तव, नरेन्द्र दांडगे, यशवंत तिवारी, अर्जून चोधरी, दिपक जायसवाल, सोदानसिंह, मामा ठाकुर, राहुल गरीब किसान, संतोष जायसवाल, राजा भाटिया, केशव जोशी आदि मोजूद थे।
0 Comments