श्री कलोता समाज छात्रावास ,धर्मशाला एवं परमार्थिक ट्रस्ट केे चुनाव संपन्न
देवास। श्री कलोता समाज छात्रावास ,धर्मशाला एवं परमार्थिक ट्रस्ट कार्यकारिणी देवास का बायलाज (नियम अनुसार) कार्यकाल समाप्त होने पर 15 जून 2025 को अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, सह मीडिया प्रभारी का चयन सर्वसम्मति से किया गया। जिसमे सीताराम पटेल सिंगावदा अध्यक्ष, यशवंत सिंह मकवाना बिलावली उपाध्यक्ष, तेज सिंह गहलोद ग्राम बांगरदा सचिव, केदार सिंह चौहान बांगरदा कोषाध्यक्ष, ब्रह्मदेव गौड़ सहसचिव, भारतसिंह पिछोलिया सह सचिव, कप्तान सिंह बड़वाया फार्म पिपलिया मीडिया प्रभारी, मोहन सिंह बड़वाया फार्मपिपलिया को सह मिडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। समस्त ट्रस्टीयों द्वारा चयनित पदाधिकारी का स्वागत किया गया एवं गजराज सिंह गौड़ अमलावती, भंवर सिंह गोड अमलावती द्वारा शाल श्रीफल व साफा बांधकर सम्मान किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों का दुपट्टा पहनाकर कर स्वागत किया गया। बैठक में समस्त ट्रस्टी सदस्य उपस्थित रहे। सभी चयनित पदाधिकारी के नाम का प्रस्ताव निवृत्तमान अध्यक्ष छतर सिंह केलवा द्वारा किया गया जो सभी ट्रस्टी सदस्यों को सर्वमान्य होकर सर्वसम्मति से कार्यवाही संपन्न की गई। उक्त जानकारी अशोक जाट ने दी।
0 Comments