देवास। नगर पालिक निगम के द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विगम 5 जून पर्यावरण दिवस से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पौधों का रोपण किया गया। इसी कड़ी में निगम के कचरा स्टेशन ट्रेचिंग मैदान पर गीले सूखे, कचरे कचरे व प्लास्टिक प्रोसेसिंग प्लांट पर हरी बांस के पौधों का रोपण करेगा, इस हेतु नगर निगम उपायुक्त जाकिर जाफरी के द्वारा प्लांट पर पौधों के रोपण के स्थल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त के द्वारा प्लांट पर शहर में संग्रहित कचरे के साथ प्लास्टिक भी संग्रहित होता है। उक्त प्लास्टिक का प्रोसेसिंग किया जाता है। उक्त प्लांट का निरीक्षण भी किया गया साथ ही यहां पर गीले, सूखे कचरे के प्रथक्कीकरण के कार्यों का निरीक्षण किया जाकर प्रतिदिन शहर से कचरा गाड़ी में आने वाले गीले, सुखे कचरे की जानकारी ली गई तथा कचरे के तौलकांटे पर कचरा गाड़ी के वजन क्षमता को भी देखा गया। यहां पर रजिस्टर का अवलोकल करने पर दिनांक 26 मई से रजिस्टर में कचरा आने की इन्ट्री नहीं पाई गई जिस कारण यहां के व्यवस्थापक को नाटिस दिये जाने के निर्देश दिये गये साथ ही यहां पर कार्य करने वाले कर्मचारियों, निजी एजेन्सियों के कर्मचारियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए इन्हें मास्क व ग्लब्स देने के निर्देश भी दिये गये।
उपायुक्त के द्वारा प्लांट पर शहर से निकलने वाले सीएनडी वेस्ट प्लस मटेरियल के एकत्रीकरण हेतु निर्मित हो रहे निर्माण को तथा यहां पर अग्निशमन कार्य हेतु तैयार बिल्डंग के कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उद्यान शाखा प्रभारी रवि पाटीदार उपस्थित रहे।
0 Comments