भारतीय किसान यूनियन सूर्यवंशी का हुआ विस्तार
देवास। भारतीय किसान युनियन सूर्यवंशी की जिला स्तरीय बैठक आयोजित राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेशानुसार मध्य प्रदेश के देवास जिला की स्तर की मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें किसानो की समस्या को लेकर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष चेतन जैन के द्वारा जिले भर से उपस्थित सदस्यो से किसानो की समस्या एवं समाधान को लेकर विचार विमर्श किया गया। इंदौर विकास के अंतर्गत शिप्रा क्षेत्र की जमीन अधिग्रहण को लेकर जिला उपाध्यक्ष विजय चौधरी ने क्षेत्रिय किसानो की आवश्यकता से अधिक भूमी अधिग्रहण की समस्या के विषय मे बताया जिसको लेकर जिला अध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष सपना भरोसिया के माध्यम से मुख्यमंत्री मोहन यादव को किसानो की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। जमीन के अनावश्यक अधिग्रहण से कृषि कार्य मे भी समस्या आती है एवं शासकीय मुआवजा अधिक वितरीत करना होता है खाली रखी प्रशासनिक अधिग्रहित भूमी पर भू माफिया कब्जाधारी हो जाते है। इस प्रकार सरकारी सडक निर्माण प्रोजेक्ट मे अनावश्यक भूमि अधिग्रहण कृषक को भी भूमि हीन करता है साथ ही सरकारी राजस्व का नुकसान, कृषि उपज मे राष्ट्रीय उत्पादन मे आंशिक कटोत्री करता है, मुआवजे को लेकर भी सरकारी तंत्र की स्पष्ट समय निती तय करने का अनुरोध किया जाएगा। हम कृषि हित के साथ साथ बेहतर राज्य नीति को अपेक्षित करते है ,राष्ट्रहित मे कार्य करने हेतु भारतीय किसान यूनियन सूर्यवंशी तत्पर है ओर किसानो मजदूरों के लिए हमेशा कार्य करते रहेंगे। इस मौके पर संगठन का विस्तार करते हुए डॉ हर्षा तिवारी को जिलामंत्री, विजय चौधरी जिला उपाध्यक्ष, विद्या मौर्य जिला महासचिव, भागवती माली ब्लॉक अध्यक्ष, माधुरी यादव जिला अध्यक्ष सहायक, संगीता लोधी जिला सहायिका अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सपना भरोसिया, जिला अध्यक्ष चेतन जैन, जिला उपाध्यक्ष हीरामणि शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष उज्ज्वला व्यास, मंडल अध्यक्ष प्रेमलता परमार, रेखा पडियार वार्ड अध्यक्ष की उपस्थिति में कार्यकर्ता चम्पा माली, सुष्मा परमार, सुनिता चौहान, राधेश्याम चौहान को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये।
0 Comments