Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉक्टर महेन्द्र सिंह आज देवास में,,संकल्प से सिद्धि अभियान को लेकर प्रोफेसनल मीट व पत्रकार वार्ता में होंगे शामिल

भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉक्टर महेन्द्र सिंह आज देवास में,,,
संकल्प से सिद्धि अभियान को लेकर प्रोफेसनल मीट व पत्रकार वार्ता में होंगे शामिल 
देवास । संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉक्टर महेन्द्र सिंह जी 12 जून को 2025 को देवास आएगे । वे सांय 04 बजे एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे तथा सायं 5 देवास होटल रामाश्रय में प्रोफेसनल मीट कार्यक्रम में शामिल होंगे । इसमें जिलेभर के प्रबुद्धजन हिस्सा लेंगे । कार्यक्रम की तैयारियों को भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने एक आवश्यक बैठक भाजपा कार्यालय पर लेकर कार्यक्रम के निमित्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को निर्देशित कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की । इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया, देविप्रा के पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव, विकास गिरी, जुगनू गोस्वामी, संजय दायमा, परवेज शेख, धर्मेन्द्र चौधरी, मनोहर जाधव, हरिश देवलिया, सचिन जोशी, नवीन सोलंकी, मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र नवगोत्री, सुरेश सिलोदिया, शुभम चौहान, अजय पहाडिया, मधु शर्मा, अनिल चावडा, रणजीत मल्होत्रा, दुर्गेश चिल्लोरिया, हिमांशु राजोले, भरत व्यास, कुलदीप जोशी आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...