देवास। महामना पं. मदन मोहन मालवीय ट्रस्ट द्वारा आयोजित वार्षिक साधारण सभा हाल ही में सम्पन्न हुई, जिसमें ट्रस्ट की कार्यकारिणी का गठन किया गया। सभा में सर्वसम्मति से श्री शिवनारायण पाठक को ट्रस्ट का चैयरमेन नियुक्त किया गया।
चेयरमैन पाठक ने अपनी नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए शैलेन्द्र जोशी, पं. मनोज व्यास और राजेन्द्र शर्मा को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। वहीं, पंकज पंड्या को महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी के अन्य सदस्य के रूप में सचिन जोशी, विष्णु तिवारी, राजेश पाठक को सचिव, तथा विशाल दुबे को कोषाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त, कार्यकारिणी में ओपी दुबे, नरेंद्र जोशी, अशोक शर्मा और दिनेश दुबे को लिया गया। ट्रस्ट के संरक्षक के रूप में विजय पंडित बाबा साहब और केके नाईक को चुना गया, जबकि परामर्शदाता के रूप में मोहन जोशी, ओमप्रकाश शर्मा, लोकेन्द्र व्यास और सूरजमल दुबे को नियुक्त किया गया। महामना ट्रस्ट द्वारा 30 नवम्बर को देवास में ब्राह्मण समाज का नि:शुल्क सामूहिक सम्मेलन आयोजित करने की तिथि नियत की गई। इस सम्मेलन में समाज के सभी सक्रिय संगठनों को आमंत्रित किया जाएगा और सम्मेलन की रूपरेखा तैयार करने के लिए समिति का गठन किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य समाज को एकजुट करने, विवाह समारोह में समाज जनों की फिजूलखर्ची रोकने और देश सहित प्रदेशभर में समाज की उन्नति के लिए नए कदम उठाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है।
0 Comments