देवास। 15 जून रविवार को बीएनपी ब्रह्म बन्धुत्व संस्था देवास द्वारा बीएनपी ब्रह्म बन्धुत्व संस्था परिवार के 70 सदस्यों के साथ बस एवं अन्य वाहन द्वारा भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव ( मनावर ) की यात्रा सुबह 7 बजे से देवास से प्रारम्भ होकर रात्रि 8 बजे देवास में समाप्त हुई। दोपहर 12 बजे संस्था के संरक्षक पं संजय शुक्ला द्वारा संस्था परिवार के सभी 70 सदस्यों के साथ मिलकर भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना की एवं भगवान परशुराम की आरती उतारी । इस अवसर पर सभी सदस्यों महिला एवं पुरुषों ने भगवान के भजन गाये भजनों के साथ सभी सदस्यों ने मनमोहक नृत्य के साथ आनंद दायक धार्मिक वातावरण निर्मित किया। संस्था के अध्यक्ष पं घनश्याम पंडित एवं महा सचिव पं राजकुमार शर्मा,ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य ब्राह्मण समाज में भगवान परशुराम के प्रति आस्था को सुदृढ़ करना एवं उनके आचरण से शिक्षा लेकर अपने व्यक्तित्व में सुधार लाना तथा सभी सदस्यों का आपस में प्रेम व्यवहार बढाना तथा समाज में सहयोग की भावना लाना प्रमुख उद्देश्य था। संस्था के कोषाध्यक्ष पं राहुल शर्मा, सांस्कृतिक सचिव पं चन्द्रशेखर दुबे, पं टिंकू शुक्ला, पं डी पी शुक्ला, पं मुकेश जोशी, पं महेन्द्र शर्मा, पं महेन्द्र स्थापक ,पं अशोक चौबे, पं नरेन्द्र नागर, पं अजय मोदी, पं राधेश्याम तिवारी, पं मांगीलाल तिवारी, पं विष्णु शर्मा, पं श्रीकान्त शर्मा, पं तरूण मिश्रा, पं आर एन शास्त्री, पं महेन्द्र कुंडल, पं सोहन दीवान, पं भूपेन्द्र सारस्वत, पं जगमोहन मिश्रा, पं विपुल तिवारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
यात्रा में सम्मलित सदस्य पं प्रवीण दुबे, पं कैलाश पंडित, पं अभय पाण्डे पं अशोक तिवारी, पं अनिल पंड्या, पं हरि प्रसाद शर्मा, पं ए.के.रावल, पं महेन्द्र जोशी आदि ने तन मन धन से यात्रा में सहयोग प्रदान किया। महिला मंडल की श्रीमती दुर्गा पंडित, शकुंतला दुबे, सुधा जोशी, इन्द्रा नागर, चन्द्रकान्ता पंडित, सुधा स्थापक, कृष्णा चौबे, विमला तिवारी , सुमन शुक्ला, प्रेमा तिवारी, लता शर्मा, कृष्णा तिवारी, राखी शर्मा, अरुणा शर्मा, दीपिका शर्मा, सावित्री मिश्रा, श्रद्धांजलि मिश्रा, हिना सारस्वत, कल्पना कुंडल, ममता शर्मा, मंजुला शास्त्री, कल्पना रावल, निर्मिला शर्मा आदि ने भी जानापाव में भजन एवं नृत्य के साथ कार्यक्रम को आनंदित कर गरिमा पूर्ण बनाने में अभूतपूर्व सहयोग प्रदान किया। यात्रा के दौरान स्वल्प अहार एवं जानापाव पर स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की सभी सदस्यों ने प्रशंसा की। पं रुपराम मिश्रा ने यात्रा में सम्मलित सभी सदस्यों का आभार माना। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी पं अशोक चौबे ने दी।
0 Comments