भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, निरस्त किये कार्यक्रम
देवास : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के विकसित भारत का अमृतकाल सेवा,सुशासन, गरीब कल्याण 11 साल पुर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी जिला देवास प्रोफेसनल मीट व प्रेस वार्ता रखी गई थी । किंतु अहमदाबाद मे एयर इंडिया प्लेन क्रेश हो गया। जिसमें कई लोगों ने अपनी जान गवाई है । इसके चलते भाजपा जिला देवास ने अपने सभी संगठात्मक कार्यक्रम निरस्त कर कर दिये । कार्यक्रम हेतु पधारे डॉक्टर महेन्द्रसिंह प्रदेश भाजपा ने दो मिनट को मौन रखकर मृतको को श्रद्धांजलि दी ।
इस अवसर पर डॉक्टर महेंद्र सिंह जी भाजपा प्रदेश प्रभारी,प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जीतू जिराती, आशीष अग्रवाल, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मीडिया प्रभारी, भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव , महेंद्र सिंह सोलंकी प्रदेश प्रवक्ता व सांसद, विधायक श्रीमंत गायत्री गायत्री राजे पवार, खातेगांव विधायक आशीष शर्मा, हाटपिपलिया विधायक मनोज चौधरी , मुरली भंवरा,महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल,सभापति रवि जैन, पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल भाजपा जिला अध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत,भाजपा इंदौर पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव रणदिवे सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी
0 Comments