क्षत्रिय मराठा पब्लिक ट्रस्ट की वार्षिक साधारण सभा में वार्षिक आय-व्यय प्रस्तुत किया
देवास। क्षत्रिय मराठा पब्लिक ट्रस्ट देवास वार्षिक साधारण सभा सादगी पूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। समाज के समन्वयक अध्यक्ष उमेश निम्बालकर ने बताया कि समाज भवन लक्ष्मीपुरा मे आयोजित वार्षिक साधारण सभा का शुभारंभ समाज के वरिष्ठ प्रकाश देशमुख ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। ट्रस्टी कार्यकारिणी अध्यक्ष सुभाष शिंदे ने वार्षिक व्यय का लेखा जोखा समाजजनों के सामने प्रस्तुत किया। सभा में समाजजनों ने अपने-अपने विचार साझा कर सुझाव भी दिए। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज जन साधारण सभा में उपस्थित हुए। आभार नरेन्द्र पिसाल ने माना। संचालन श्याम पाटील ने किया।
0 Comments