रसलपुर ब्रिज निर्माण कार्य की गुणवत्ता व डिजाइन का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
- नेशनल यूनिटी ग्रुप ने ब्रिज निर्माण में भ्रष्टाचार के लगाए थे आरोप, जनप्रतिनिधि व शासन/प्रशासन पहुंचा मौके पर
देवास। इंदौर बायपास स्थित रसूलपुर ब्रिज निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाते हुए नेशनल यूनिटी ग्रुप ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की थी। ग्रुप संस्थापक ने बताया था कि विगत 7 माह से अधिक समय से देवास रसूलपुर बायपास ब्रिज निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग के सीएमओ और पूनिया कंस्ट्रक्शन की घटिया सामग्री उपयोग में लाई जा रही है। ठेकेदार अपनी मनमर्जी से कार्य कर रहे। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी/कर्मचारी की अनुपस्थिति में ठेकेदार मनमानी कर रहे हैं। धीमी गति के निर्माण के कारण इंदौर-देवास से प्रतिदिन अप डाउन करने वाले यात्री परेशान हो रहे है। ठेकेदार कभी सर्विस रोड आवागमन के लिए चालू कर देता है तो कभी बंद कर देता है। उक्त प्रेस विज्ञप्ति को शहर सभी अखबारों व वेब पोर्टलों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। अखबारों की सुर्खिया बनने के बाद जनप्रतिनिधि व शासन-प्रशासन ने इसे संज्ञान में लिया और दिनांक 9 जून की शाम को विधायक गायत्रीराजे पवार, कलेक्टर ऋतुराज सिंह, पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत, महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल एवं सभापति रवि जैन रसलपुर बायपास पहुंचे। जहां संबंधित अधिकारियों को फ्लाईओवर की गुणवत्ता व डिजाइन का निरीक्षण कर कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने को कहा। नेशनल यूनिटी ग्रुप संस्थापक अनिल सिंह ठाकुर, सुनील सिंह ठाकुर, हटेसिंह दरबार, जयसिंह ठाकुर, खुमान सिंह बैस, जितेंद्र मारू, सत्यराज सिंह ठाकुर, सीताराम योगी, अभिषेक सोनी, सुभाष वर्मा, गुडु मसाले, रवि ठाकुर, रफीक पठान सहित अनेक सदस्यों ने शीघ्र ब्रिज निर्माण की मांग कर निरीक्षण करने पर जनप्रतिनिधि व शासन/प्रशासन का आभार माना।
0 Comments