देवास 15 जून 2025 शकील कादरी मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के माध्यम से मध्य प्रदेश शासन द्वारा कमलापुर में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत बावड़ी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में श्री प्रवीण चौधरी ने कहा कि कमलापुर की हाथी बावड़ी ऐतिहासिक धरोहर है। बावड़ी उत्सव जल संरचना सांस्कृतिक मूल्यों ऐतिहासिक धरोहरों के
संवर्धन एवं सहेजने का उत्सव है। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत कमलापुर का बावड़ी उत्सव लोकमाता अहिल्याबाई की त्रि शताब्दी के अवसर पर लोकमाता द्वारा किए गए पुण्य कार्यों को क्रियान्वित करने का अवसर है। देवास जिले की तीन ऐतिहासिक धरोहरों में कमलापुर की हाथी बावड़ी भी शामिल है।
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप सिंह भंडारी द्वारा जल के महत्व को बताते हुवे कहा कि हमारे पूर्वजों के द्वारा जो जल संरचनाएं बनाई है उसे संभालें यदि उसकी चिंता नहीं करी तो आने वाले समय में पानी को लेकर संघर्ष करना होगा
कार्यक्रम में श्री हुकुम पटेल द्वारा हाथी बावड़ी के संरक्षण हेतु किए गए कार्यों की जानकारी दी गई। जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक प्रफुल्ल पाठक द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत बावड़ी उत्सव कार्यक्रम के उद्देश्य की जानकारी देते हुए कहा की म प्र जन अभियान परिषद द्वारा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मार्गदर्शन में 1200 बावड़ी को जन सहयोग से साफ स्वच्छ करने का कार्य किया है एवं उन पर आज बावड़ी उत्सव कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्था एवं व्यक्तियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन राकेश जाट द्वारा किया गया एवं आभार महेश सोलंकी द्वारा व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में रामचन्द्र डोड, संदीप बिंजवा, सुनील नामदेव, राजेंद्र सिंह सेंधव, गोकुल राठौर, मनोज कानूनगो ,प्रेम नारायण मेशरिया ,श्याम सिंह दरबार, अजय विश्वकर्मा ,गिरधर परमार , शुभम गोस्वामी, कमल राठौर,लाखन प्रजापत, प्रेम नारायण जाट ,मोहनलाल प्रजापत, अजय राजपूत,राकेश सेंधव ,जीवन सोलंकी आदि उपस्थित थे।
0 Comments