राजपूत सद्गुरू शीलनाथ मंडल मंत्री नियुक्त
देवास। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार एवं रायसिंह सेंधव, जिलाध्यक्ष, देवास के अनुमोदन अनुसार भाजपा के सद्गुरू शीलनाथ मंडल की कार्यकारिणी घोषित की गई। मण्डल अध्यक्ष शुभम चौहान ने अमृतसिंह राजपूत को सद्गुरू शीलनाथ मंडल में मंत्री पद पर नियुक्त किया। श्री राजपूत ने विधायक गायत्रीराजे पवार, जिलाध्यक्ष श्री सेंधव, महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त किया है। श्री राजपूत के मनोनयन पर धर्मेंद्र सिंह बैस, नवीन सोलंकी, विशाल विजय सिंह रघुवंशी, संदीप सुनेल, राजेश मथानिया, भीम सिंह ठाकुर, राज विश्वकर्मा, ईश्वर मालवीय, युवराज, सावन वर्मा, रोहित वर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्नेहीयों ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी।
0 Comments