दिगंबर जैन सोशल ग्रुप पुष्प ने गौ सेवा कर किया पौधा रोपण 
देवास। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के एवं उज्जैन रीजन के आह्वान पर विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह के अवसर पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप पुष्प देवास के द्वारा शंकरगढ़ स्थित गौशाला में गौ सेवा करके वृक्षारोपण का कार्यक्रम मुख्य अतिथि फेडरेशन उपाध्यक्ष निलेश जैन छाबड़ा एवं उज्जैन रीजन सचिव मनीष जैन के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ।
अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष महेंद्र जैन द्वारा किया गया। इसके साथ ही गौसेवा प्रबंधक बसंत का भी स्वागत किया गया। गौसेवा समिति प्रमुख वीरेन्द्र जैन, राजेश रेखा जैन, उपाध्यक्ष सुनील संगीता जैन, कुसुम महेन्द्रजी जैन एवं सभी पुष्प सदस्य उपस्थित रहे। पहले गो माता को घास खिलाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न किया गया। आभार सचिव मनीष जैन ने माना।

0 Comments