श्रमिक नेता व्ही.व्ही. द्रविड साहब की स्मृति में इंटक द्वारा सम्मान समारोह सम्पन्न
देवास। मप्र इंटक (भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस) द्वारा महान श्रमिक नेता एवं मप्र के पूर्व श्रम मंत्री, स्व. व्ही.व्ही. द्रविड साहब की स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इंटक प्रदेश मीडिया प्रभारी कैलाश वर्मा ने बताया कि श्रम शिविर कार्यालय इंदौर में आयोजित समारोह इस वर्ष, परिवहन क्षेत्र के श्रमिक नेता रमेश कुमार मालवीय को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में मप्र इंटक अध्यक्ष श्यामसुंदर यादव ने रमेश कुमार मालवीय को शॉल-श्रीफल, 5001/- रुपये और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेशभर से इंटक से जुड़े विभिन्न श्रमिक नेता, पदाधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित थे, जिनमें इन्दौर, महू, देवास, उज्जैन, भोपाल, नागदा, रतलाम, शहडोल, जबलपुर और अन्य क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय संगठन मंत्री लक्ष्मीनारायण पाठक ने किया, जबकि आभार व्यक्त हरनाम सिंह धारीवाल ने माना। इस अवसर पर इंटक प्रदेशध्यक्ष श्यामसुंदर यादव ने केन्द्र और राज्य सरकार को चेतावनी दी कि यदि श्रमिकों के खिलाफ बनाए गए चार श्रमिक विरोधी कानून और मध्यप्रदेश के दो श्रमिक विरोधी कानूनों को तत्काल वापस नहीं लिया गया तो श्रमिक सडक़ पर उतरने को मजबूर होंगे। समारोह में देवास के श्रमिक नेता लाखन सिंह ठाकुर, मकसूद पठान, राजेन्द्रपुरी गोस्वामी, शंकरलाल चौधरी, पंजाबराव काले, जयंत रेडेकर, त्रिलोकचंद्र बालसे, मुनीष नामदेव समेत कई श्रम नेताओं ने भाग लिया और प्रदेशाध्यक्ष श्री मालवीय का स्वागत किया। इस मौके पर मप्र ग्रामीण कांग्रेस इंटक की प्रदेशाध्यक्ष सुशीला यादव का भी सम्मान किया गया। समारोह ने एक बार फिर यह साबित किया कि इंटक श्रमिकों के हितों के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेगा और श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेगा।
0 Comments