सतत प्रयास से सफलता निश्चित रूप से मिलती है,, डागोरा,,
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी स्वर्गीय संदीप डागोरा की स्मृति में बच्चों को स्टेशनरी वितरित
देवास। सतत प्रयास से सफलता निश्चित रूप से मिलती है। यह विचार शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में यशवंत डागोरा ने प्रकट किए। प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया कि शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में अंतरराष्ट्रीय डोज बाल,एवं थ्रो बाल खिलाड़ी संदीप डागोरा की स्मृति में बच्चों को स्टेशनरी वितरित की गई। कार्यक्रम के अतिथि बीआरसी किशोर वर्मा, पूर्व असिस्टेंट गवर्नर रोटरी मंडल सुधीर पंडित, रोटरी क्लब के सचिव चार्टर्ड अकाउंटेंट हिमांशु दुबे, खेल विभाग के जावेद पठान एवं मुस्कान ड्रीम्स एनजीओ के अभिषेक सिंह परिहार थे। अतिथियों ने सर्वप्रथम स्वर्गीय संदीप डागोरा के चित्र पर माल्यार्पण किया। किशोर वर्मा ने कहा कि बच्चों को स्टेशनरी वितरित करना बहुत पुन्य का कार्य है और यह अनुकरणीय है। सुधीर पंडित ने कहा कि शिक्षा से ही हमारा समाज और देश विकसित होता है। सभी बच्चों को मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहिए। हिमांशु दुबे ने कहा कि बच्चे ही हमारा भविष्य है। विद्यालय में नए प्रवेश लेने वाले सभी बच्चों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।सभी बच्चों को स्टेशनरी कॉपी, पेन, पेंसिल एवं मिठाई तथा फल वितरित किए गए। इस अवसर पर स्टाफ सदस्य नाजमा खान ,प्रियंका गौड़ ,सुर्य बाला बघेल,राजेश चौहान शकुंतला मालवीय एवं शिक्षक पालक समिति के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बाल कैबिनेट के सदस्यों ने किया।
0 Comments