Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सर्व ब्राह्मण महासभा संघ देवास द्वारा किया जाएगा प्रतिभाओं का सम्मानबैठक में अन्य कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

सर्व ब्राह्मण महासभा संघ देवास द्वारा किया जाएगा प्रतिभाओं का सम्मान
बैठक में अन्य कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
देवास। सर्व ब्राह्मण महासभा संघ के पदाधिकारियों कार्यकारणी सदस्य एवं अन्य उपस्थित सदस्यों की बैठक होटल लगन पेलेस में जिला अध्यक्ष पंडित प्रशांत शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। अध्यक्ष शर्मा द्वारा सभी का शब्दों से स्वागत कर परिचय कराया गया। आज के प्रमुख ऐजेण्डा समाज के प्रत्येक क्षेत्र में विशिष्ट स्थान बनाने वाली प्रतिभाओं का सम्मान समाज के द्वारा किया जाय इस विषय पर उपस्थित सभी सम्माननीय साथियों से विचार रखने का कहा गया। सर्व प्रथम समाज के जिला संयोजक अरविन्द शर्मा, देवकीनंदन समाधिया,धर्मेंद्र मिश्रा, विक्रम शर्मा, पी एन तिवारी, रमेशचंद्र जोशी, सुरेंद्र दुबे,बी एल शर्मा,आदि ने अपने विचार रखे ओर उक्त प्रस्ताव का समर्थन करते हुए तन मन ओर धन से सहयोग की बात कही। जिला संयोजक अरविन्द शर्मा ने अपने पिता स्वर्गीय रामेश्वरजी की स्मृति में एक पुरस्कार दिए जाने का कहा।इस अवसर पर त्रिभुवन कालेज के डायरेक्टर ब्राह्मण गोरव त्रिभुवन शर्मा को सर्वसम्मति से संरक्षक मंडल में सम्मिलित किया गया, साथ ही यशवंत तिवारी को यातायात समिति का अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर बधाई देते हुए सम्मान किया गया। पश्चात ब्राह्मण महासभा संघ जिला अध्यक्ष पंडित प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में एक बड़ा प्रतिनिधि मंडल देवास विधायक गायत्री राजे पवार से मिला और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया साथ ही समाज की समस्या से अवगत कराते हुए संगठन में ब्राह्मण समाज को दिये गये स्थान के लिए धन्यवाद दिया व मांग की कि सभी प्रकोष्ठ में समाज को उचित स्थान दिया जाय। इस अवसर पर रामकुमार शर्मा, हर्ष शास्त्री, मनोज व्यास,दीपक जोशी, राजेश कुमार व्यास, अखिलेश क्षोत्रिय, राजेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र दुबे,अजय व्यास, प्रभुलाल शर्मा, राजेंद्र जोशी, राजेंद्र पारिख, राकेश त्रिपाठी, मुकेश चौरे, सुदामा शर्मा,मनीष तिवारी, पंकज प्रधान,केलाश शर्मा,अवनिश मिश्रा, लोकेन्द्र शुक्ल,मयंक शुक्ल, नवीन जोशी, सुमित मिश्रा, शशिकांत मिश्रा, लोकेन्द्र जोशी,अशोक चोधरी, नमृता जोशी, विकास शर्मा, संदीप जोशी,दिनेश शर्मा, राधेश्याम उदेनिया, पंकज सहारिया,  रश्मी प्रधान,सोनल शर्मा आदि सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सचिव देवकीनंदन समाधिया ने किया एवं आभार प्रदर्शन अरविन्द शर्मा ने माना। अन्त में जल पान के पश्चात बैठक का समापन हुआ।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...