Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

ब्रह्म सनातन गौरव संस्था ने निकाली कावड़ यात्रा- बाबा महाकाल की भक्ति में डूबे कावडि़ए, पूरे रास्ते झूमते-नाचते हुए यात्रा में सहभागी बने

ब्रह्म सनातन गौरव संस्था ने निकाली कावड़ यात्रा
- बाबा महाकाल की भक्ति में डूबे कावडि़ए, पूरे रास्ते झूमते-नाचते हुए यात्रा में सहभागी बने
देवास।
 ब्रह्म सनातन गौरव संस्था द्वारा आयोजित कावड़ यात्रा इस वर्ष अद्वितीय उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुई। संस्था के संयोजक पंडित दीपक जोशी के नेतृत्व में यह पवित्र यात्रा मानस भवन स्थित शिव मंदिर से पूजन-पाठ एवं अतिथियों के स्वागत के साथ प्रारंभ हुई। इस कावड़ यात्रा में हजारों श्रद्धालु - महिला एवं पुरुष- उमंग और श्रद्धा से ओतप्रोत होकर शामिल हुए। बाबा महाकाल की भक्ति में डूबे कावडि़ए पूरे रास्ते झूमते-नाचते हुए यात्रा में सहभागी बने। पूरे मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों और संस्थाओं ने पुष्प वर्षा, जलपान, फलाहार और चाय-पानी वितरण कर कावड़ यात्रियों का भव्य स्वागत किया। सामाजिक समरसता और एकता का उदाहरण पेश करते हुए विभिन्न समाजों के लोग एक ध्वज के नीचे एकत्रित होकर बाबा महाकाल का जलाभिषेक कर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे थे। यात्रा के समापन पर शुभारंभ गार्डन में सभी श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। इस आयोजन की सफलता में शामिल सभी कावडिय़ों, श्रद्धालुओं, अतिथियों, व्यवस्थापकों, प्रशासनिक अधिकारियों, स्वागत मंचों, मीडिया कर्मियों और समस्त सहयोगियों के प्रति संस्था ब्रह्म सनातन गौरव ने हृदय से आभार प्रकट किया है। कावड़ यात्रा में मुख्य रूप से प्रमुखजनों में महासंघ अध्यक्ष पं. दिनेश मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष पं. संजय शुक्ला, पं. ओ. पी. दुबे, पं. रमेश व्यास, पं. प्रयास गौतम, पं. आशुतोष जोशी, पं. महेंद्र स्थापक, पं. लोकेंद्र व्यास, पं. मोहन तिवारी, पं. महेंद्र जोशी, पं. सुभाष पंड्या, पं. शिवनारायण पाठक, पं. डॉ. सुरेश शर्मा, पं. महेंद्र व्यास, पं. सतीश दुबे, पं. सिद्धार्थ अवस्थी, पं. हेमंत जोशी, पं. निलेश जोशी, पं. रवि जोशी, पं. हरीश जोशी, पं. संजय शर्मा, पं. आशीष शर्मा, पं. सुशील शर्मा, पं. पपलेश जोशी, पं. कुलदीप जोशी, पं. अरविंद शर्मा, पं. मुकेश शर्मा, पं. अमित तिवारी, पं. आकाश अवस्थी, पं. अशोक उपाध्याय, पं. रोहित उपाध्याय, पं. सुरेश शर्मा, पं. मंगेश शर्मा, पं. छोटू पांडे, पं. प्रतीक, पं. मोहित, पं. नयन कानूनगो, नमन जोशी, चंद्रशेखर जोशी, अजय शर्मा, आदित्य दुबे, संजय दुबे, अरविंद जोशी, प्रवीण जोशी, पार्थ सहित अनेक समाजजन उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...