देवास। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (मध्य भारत )देवास की जिला अध्यक्ष रश्मि श्रीवास्तव द्वारा 13 जुलाई को चित्रगुप्त मंदिर गीता भवन में महिला प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी एवं शहर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। घोषणा के पूर्व जिला अध्यक्ष राम श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप खरे, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव अशोक निगम, सहसचिव बालकृष्ण श्रीवास्तव, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन श्रीवास्तव एवं महिला प्रदेश उपाध्यक्ष शशि खरे से विधिवत स्वीकृति प्राप्त की गई। कार्यकारिणी की घोषणा के पूर्व युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष आशुतोष श्रीवास्तव के द्वारा निर्धारित समय शाम 7.30 पर चित्रगुप्त मंदिर में भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया एवं मासिक बीसी खोली गई। इस माह की बी सी ग्रुप क्रमांक एक (ग्रुप भानु श्रीवास्तव) की खुली। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष शशि खरे एवं प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप खरे की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष रश्मि श्रीवास्तव द्वारा निम्न अनुसार जिला एवं शहर कार्यकारिणी घोषित की गई। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शिमला श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष प्रियंका श्रीवास्तव, महामंत्री संगीता श्रीवास्तव, संगठन सचिव लीला सक्सेना, सचिव सुमन सक्सेना, सहसचिव दीप्ति श्रीवास्तव ,सांस्कृतिक सचिव रेनू खरे ,कार्यकारिणी सदस्य रेखा भटनागर, विद्या निगम ,नीति श्रीवास्तव ,वरिष्ठ सलाहकार सुधा श्रीवास्तव ,स्वाति श्रीवास्तव, एकता श्रीवास्तव, कल्पना श्रीवास्तव को बनाया गया। शहर अध्यक्ष निकिता निगम को घोषित किया गया। निकिता निगम द्वारा शहर कार्यकारिणी में निम्न अनुसार कार्यकारिणी की घोषणा की गई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुपम श्रीवास्तव ,उपाध्यक्ष सुनीता सक्सेना, महामंत्री शर्मिला श्रीवास्तव ,संगठन सचिव सेलू श्रीवास्तव,सचिव रश्मि श्रीवास्तव ,सांस्कृतिक सचिव जय निगम,नीतू श्रीवास्तव, कृति श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य रागिनी श्रीवास्तव,महिमा श्रीवास्तव, अर्चना श्रीवास्तव, कविता श्रीवास्तव ,सपना निगम को सम्मिलित किया। कार्यकारिणी की घोषणा के अवसर पर रवि श्रीवास्तव, राजेंद्र सक्सेना बादल,शैलेश श्रीवास्तव, डॉक्टर श्याम श्रीवास्तव, घनश्याम श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, विकास निगम स्वप्निल श्रीवास्तव अजय निगम, अभ्यांश श्रीवास्तव,बैठक में चित्रगुप्त वाटिका एवं समाज के अन्य विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन युवा प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष आशुतोष श्रीवास्तव द्वारा किया गया। बैठक में चित्रगुप्त वाटिका एवं समाज के अन्य विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम स्वल्पाहार के साथ संपन्न हुआ। आभार प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप खरे द्वारा दिया गया।
0 Comments