Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

11 वी जूनियर राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में 35 स्वर्ण पदक के साथ देवास बना ओवरऑल चैंपियन

11 वी जूनियर राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में 35 स्वर्ण पदक के साथ देवास बना ओवरऑल चैंपियन 
देवास। रतलाम में आयोजित 11 वी जूनियर राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप दिनांक 22 से 24 अगस्त 2025 तक सागोट रोड स्थित चंपा विहार परिसर में संपन्न हुई।
पेंचक सिलाट एसोसिएशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष अबरार अहमद शेख और महासचिव अभय श्रीवास ने बताया कि पूरे प्रदेश से 15 जिले देवास,इंदौर,भोपाल, धार रीवा, सतना, जबलपुर, बालाघाट, रायसेन, उज्जैन, मंदसौर, मुरैना, शिवपुरी, झाबुआ, राजगढ़ के 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें 35 स्वर्ण,11 रजत और 5 कांस्यपदक के साथ ओवरऑल चैंपियन ऑफ चैंपियन खिताब देवास ने जीता।रनरअप रतलाम ओर सेकंड रनरअप भोपाल रहा। बेस्ट रैफरी का अवॉर्ड जबलपुर की अनुश्री कुशवाहा को मिला।मध्य प्रदेश के बेस्ट फाइटर का अवॉर्ड शुभांशु पटेल रीवा ओर वैष्णवी सूर्यवंशी देवास को मिला। मुख्य अतिथि द्वारा ओवरऑल चैंपियन ऑफ चैंपियन देवास खिलाड़ियों को शील्ड प्रदान की
मध्य प्रदेश के मुख्य निर्णायक नेशनल रैफरी भूमिका जैन के सान्निध्य में संपन्न हुई जिसमें देवास के हर्ष जयसवाल,धैर्य पाण्डेय,जागृति योगी,महिमा पटेल, गौरी सोनी,मनीष विश्वकर्मा शामिल रहे। खिलाड़ियों ने टैंडिंग (फाइट), टूंगल, गांडा रेगु ओर सोलो इवेंट्स में भाग लेकर पदक विजेता खिलाड़ी बने। बानी सोमानी, सान्वी व्यास,ग्रहिता वर्मा, यार्निका वर्मा, अर्शी सोमानी हर्षिल पटेरिया, वैष्णवी सूर्यवंशी, वैष्णवी झाला, प्रतिज्ञा अगीरवाल, खुशी कौशल, जान्हवी सरकार, नेत्रा त्रिपाठी, अनिका त्रिपाठी, अंशु पटेल, आयुष पटेल, अमरप्रताप सिंह कुशवाहा, क्रिश अन्नामलाई, विराज श्रीवास, तन्मय शर्मा, विनीत कुमावत, नैतिक चंद्रावल ने स्वर्ण पदक जीता। मीत प्रजापति, विराज चक्रवर्ती, पार्थ पाण्डेय, अभ्युदय बैरागी, इशांत सरकार, हर्षिता पाटणकर, आराध्य दुबे, लक्षिता चौहान,आरोही श्रीवास,उर्वशी प्रजापत, यशस्वी चौहान ने रजत पदक जीता। मायसा सोनी,त्रिशा चावड़ा, ने कांस्य पदक जीता। चयनित खिलाड़ी 26 से 28 सितंबर 2025 को कोपल कर्नाटक में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
इस उपलब्धि पर उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुधीर सोमानी, संस्था के उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष प्रमोद डोंगलिया, संदीप जाधव कोषाध्यक्ष,
सभी कोच, रैफरी ओर खिलाड़ियों एवं पालकगण ने बधाई और शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...