सर्व ब्राह्मण महासभा संघ ने संत तुलसीदास जी की जयंती मनाई एवं जीवन पर गोष्ठी आयोजित की
देवास। सर्व ब्राह्मण महासभा संघ के जिला अध्यक्ष पंडित प्रशांत शर्मा की अध्यक्षता में संघ के कार्यालय उनके निवास पर महान संत कवि साहित्यकार तुलसीदास की जयंती के अवसर पर गोष्ठी आयोजित की गई। सर्व प्रथम गोस्वामी तुलसीदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुजन किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों का शब्दों से स्वागत पण्डित प्रशांत शर्मा ने किया एवं तुलसीदास जी के जीवन पर प्रकाश डाला।
पश्चात पण्डित अरविन्द शर्मा ने भक्ति काल के महान संत कवि रामचरितमानस को जन जन तक पहुंचाने वाले पुज्यनीय गोस्वामी तुलसीदास जी के जयंती पर आयोजन की महत्ता अनिवार्यता बताते हुए आयोजन के लिए आयोजक पण्डित प्रशांत शर्मा एवं रमेशचंद्र जोशी को साधुवाद दिया। इस अवसर पर पण्डित प्रशांत शर्मा, अरविन्द शर्मा, देवकीनंदन समाधिया, रमेशचंद्र जोशी, विक्रम शर्मा, यशवंत तिवारी, हर्ष शास्त्री, राजेश कुमार व्यास,सुरेंद्र दुबे, मनोज व्यास,दीपक जोशी, घनश्याम जोशी,संजय जोशी,पंकज प्रधान, राजेंद्र पारीख, धुव्र जोशी, आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य रूप से गोस्वामी जी द्वारा रचित रामचरितमानस जो श्लोक से लेकर लोक भाषा के कारण देश सहित विदेश में भी भगवान श्री राम जी उच्च चरित्र के साथ जन जन तक पहुंची इसलिए आज भी तुलसीदास जी सभी के लिए सम्माननीय एवं पुज्यनीय हो कर अमर है। गोष्ठी का संचालन रमेशचंद्र जोशी ने किया एवं आभार प्रकट राजेश कुमार व्यास ने किया।
0 Comments