हिन्द फौज द्वारा रक्षा बंधन पर गोला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन
देवास। रक्षा बंधन के अवसर पर हिन्द फौज ने गोला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया। हिन्द फौज के कमांडर सीएसएम जितेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य देश की सभी बहनों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाना है, ताकि वे किसी भी परिस्थिति में खुद को संभाल सकें और हमेशा हिम्मत बनाए रखें। गोला फेंक प्रतियोगिता में खिलाड़ी पिंकू यादव, संध्या बछानिया, सलोनी, मेघा, सपना, गिरीराज कुमावत विजेता रहे। विजेता खिलाड़ियों को हिन्द फौज के सभी पदाधिकारियों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।इस दौरान सुरेश शर्मा, कुमेर सिंह वर्मा, सीमा गिरी, विकास गिरी, श्रीजा अग्रवाल, रवि अग्रवाल, अश्विन पैगनिस, ताशीन शेख, सृजनिका लोखंडे, चंद्रशेखर तिवारी, मोनू तिवारी, आरती दायमा, अजय दायमा, दीपिका बोरीवाल, सैनिक रीना पटेल, पुनीत गिरी उपस्थित थे। कार्यक्रम संचालन हिन्द फौज सैनिक एवं राज्य स्तरीय खिलाड़ी विशाल श्रीवास्तव और अंजलि ठाकुर ने किया। आभार व्यक्त हिन्द फौज कार्यकारिणी संचालक खुशबू पागनिस ने किया।
0 Comments