Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सिटी कॉन्वेंट के विद्यार्थियों ने बिखेरी मानवता की मिसाल, जरूरतमंद बच्चों को बांटे स्कूल बैग

सिटी कॉन्वेंट के विद्यार्थियों ने बिखेरी मानवता की मिसाल, जरूरतमंद बच्चों को बांटे स्कूल बैग

देवास : सिटी कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल की डायरेक्टर मैडम के सौजन्य से विद्यालय के विद्यार्थियों ने सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की मिसाल पेश की। विद्यालय के हेड बॉय, हेड गर्ल एवं सभी हाउस कैप्टनों द्वारा शासकीय विद्यालय के जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए गए।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने जरूरतमंद बच्चों को बैग भेंट कर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया। बैग पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाना है।
विद्यालय की डायरेक्टर मैडम ने विद्यार्थियों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और सेवा तथा मानवता के मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक सेवा कार्य निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...