राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ में बालक वर्ग में चिंटू पटेल एवं बालिका वर्ग में पिंकू यादव ने बाजी मारी
देवास। प्रगति एथलेटिक्स क्लब एवं देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन एवं खेल एवं युवक कल्याण विभाग के सहयोग से मेजर ध्यानचंद की स्मृति में क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित की गई। यह दौड़ सयाजी द्वार से प्रारंभ होकर नयापूरा होते हुए शायद गेट पर ही संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में शहर के 200 से अधिक बालक बालिकाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मदनलाल कहार, विशेष अतिथि मनोज राजानी पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष, विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते, मनोज श्रीवास, रंजीत शिंदे एवं निर्मल तिवारी, सीजी ट्यूटोरियल के आशीष गुप्ता, मनीष सोलंकी, पीएम तिवारी, स्वप्निल जैन, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, जावेद पठान आदि उपस्थित थे। क्रॉस कंट्री दौड़ में 1 से 5 बालक को एवं 1 से 5 बालिकाओं को नगद राशि प्रदान की गई। साथ ही 5 से 10 तक के बच्चों को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार है- बालक वर्ग में प्रथम चिंटू पटेल, द्वितीय शुभम नायक, तृतीय सुनील प्रजापत, बालिका वर्ग में प्रथम पिंकू यादव, द्वितीय भावना कोदिया, तृतीय हर्षिता अस्तरे को नगद राशि प्रदान की गई। साथ ही स्वर्ण पदक रजत पदक एवं कांस्य पदक भी प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में चार से एवं पांच वें स्थान तक के खिलाडि़यों को भी प्रोत्साहन स्वरूप नगद राशि प्रदान की गई। प्रतियोगिता में 6 से लेकर 10 तक के खिलाडि़यों को मेडल प्रदान किए गए साथ ही मेजर ध्यानचंद जी की सुंदर पेंटिंग बनाने पर तुम्हारी कनक हिटे को सम्मानित किया गया। विभिन्न स्कूलों से आए खिलाडि़यों को भी उनके प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित किया गया जिसमें सरस्वती ज्ञानपीठ नितिन पाल, श्री विश्वकर्मा हाई सेकेंडरी स्कूल अबरार खान, सतपुड़ा एकेडमी रणवीर सिंह, पदमजा हायर सेकेंडरी स्कूल से अनंत प्रजापत, सेन थॉम अकादमी से शौर्य प्रताप ठाकुर को भी सम्मानित किया गया। जिन विद्यालय के अधिक खिलाडि़यों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया उन विद्यालय को भी सम्मानित किया गया। अतिथियों का स्वागत अनिल श्रीवास्तव, योगेश द्विवेदी, सुदामा शर्मा, निरंजन यादव, पवन यादव, दयालसिंह पवार, रागिनी चौहान, देविका चौधरी, रितेश मालवीय, सोनू विश्वकर्मा, अरुण कुशवंशी, धर्मेंद्र सर द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन पंकज वर्मा ने किया एवं आभार राजीव श्रीवास्तव ने माना।
0 Comments