माता-पिता अपने बच्चों को धनवान नहीं, संस्कारवान बनाएं- स्वामी रामनारायणजी
देवास। मां चामुंडा सेवा समिति ने एसपी पुनीत गेहलोद को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समिति संयोजक समाजसेवी रामेश्वर जलोदिया के नेतृत्व में श्रीराम द्वारा के स्वामी रामनारायणजी महाराज, पूर्णानंदजी महाराज, पुनीतराम जी महाराज के हाथों एसपी पुनीत गेहलोद एवं उनके पिता प्रवीण कुमार गेहलोद व माताजी विद्यावती गेहलोद का शाल, श्रीफल, पगड़ी, मां की चुनरी, पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया। स्वामी रामनारायण जी ने अपने आशीर्वचन में कहा, कि धन्य है वह माता-पिता जिनके पुत्र पुनीत गेहलोद ने अपने संस्कारों, अपने कर्मों से आज राष्ट्रपति पुरस्कार से गौरवान्वित किया है। माता-पिता के लिए संस्कारी पुत्र सुखदायी और गौरवान्वित करने वाला होता है। एसपी पुनीत गेहलोत ने अपने श्रेष्ठ कर्मों से न केवल अपने परिवार का बल्कि शहर और देश का भी नाम गौरवान्वित किया है। प्रत्येक माता-पिता अपने बच्चों को धनवान भले ही ना बनाएं लेकिन संस्कारवान जरूर बनाएं।
इस अवसर पर मां चामुंडा सेवा समिति के समाजसेवी रामेश्वर जलोदिया, नारायण व्यास, नरेंद्र मिश्रा, उम्मेदसिंह राठौड़, ओमप्रकाश पटेल, राजेश गोस्वामी, दिनेश सांवलिया, शशिकांत गुप्ता, प्रदीप लाठी, अभिषेक अवस्थी, सुशील शिंदे, बीडी रावल, प्रभुदयाल दायमा, राधेश्याम बोडाना आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर जलोदिया ने किया। आभार श्री गेहलोद ने माना।

0 Comments